नेपाल में लैंडिंग के दौरान 2 हेलीकॉप्टर टकराए, एक भारतीय नागरिक की मौत
क्या है खबर?
नेपाल में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया है। सोलुखुम्बु हेलीपैड पर उतरते समय 2 हेलीकॉप्टरों के बीच टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि लैंडिंग के दौरान दोनों हेलीकॉप्टरों आपस में टकरा गए। इस घटना में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस के मुताबिक, घायल व्यक्ति को इलाज के लिए एक अन्य हेलीकॉप्टर के जरिए लुकला ले जाया गया है। वहीं, मृतक की पहचान अभी नहीं हुई है।
घटना
सुबह करीब 8 बजे हुआ हादसा
नेपाली अखबार काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, जिला पुलिस कार्यालय ने बताया कि ये हेलीकॉप्टर 'एयर डायनेस्टी' और 'फिशटेल एयर' द्वारा संचालित किए जा रहे थे। सुबह करीब 8:11 बजे दोनों एक दूसरे से टकरा गए।
अधिकारियों ने बताया कि घटना में फिशटेल एयर' के एक यात्री की मौत हो गई है और पायलट घायल हो गए हैं।
सोलुखुम्बु के पुलिस प्रमुख मौसम तमांग ने बताया कि हादसे के बाद बचाव और राहत का काम जारी है।
ट्विटर पोस्ट
घटना का कथित वीडियो भी सामने आया है
TWO HELICOPTERS COLLIDE NEAR EVEREST BASE CAMP; ONE FOREIGNER KILLED
— Subodh Kumar (@kumarsubodh_) November 3, 2026
Scary footage this morning.
Two helicopters operated by Fishtail Air and Air Dynasty collided while attempting to land at Pheriche in Nepal’s Everest region
One foreign passenger was killed and another… pic.twitter.com/FjIhxVdr5D
जांच
घटना के कारणों की जांच शुरू
रिपोर्ट के मुताबिक, 'फिशटेल एयर' के हेलीकॉप्टर को कैप्टन प्रज्ज्वल केसी उड़ा रहे थे, जबकि 'एयर डायनेस्टी' के हेलीकॉप्टर की कमान कैप्टन रबिंद्र प्रजापति के पास थी।
कैप्टन प्रजापति घायल हो गए हैं, जबकि मारे गए विदेशी पर्यटक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
अधिकारियों ने बताया कि 'सिमरिक एयर' का एक हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर पहुंच गया है और बचाव अभियान जारी है। वहीं, घटना की जांच शुरू की जा रही है।