LOADING...
ईरान के साथ अमेरिकी-इजरायल जंग के बीच तुर्की ने साइप्रस में F-16 लड़ाकू विमान तैनात किए
तुर्की ने साइप्रस में F-16 लड़ाकू विमान तैनात किए (प्रतीकात्मक तस्वीर)

ईरान के साथ अमेरिकी-इजरायल जंग के बीच तुर्की ने साइप्रस में F-16 लड़ाकू विमान तैनात किए

लेखन गजेंद्र
Mar 09, 2026
03:24 pm

क्या है खबर?

अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान की जंग के बीच तुर्की ने सोमवार को उत्तरी साइप्रस में कम से कम छह F-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात की है। बताया जा रहा है कि तुर्की ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों को देखते हुए उस क्षेत्र में तुर्की समुदाय को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया है। तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अगर आवश्यक समझा गया, तो अतिरिक्त उपायों के लिए कदम उठाए जाएंगे।

हमला

पिछले सप्ताह ईरान ने साइप्रस पर किए थे 2 हमले

पिछले सप्ताह ईरानी ड्रोन से साइप्रस में ब्रिटिश अक्रोटिरी हवाई अड्डे पर हमले के बाद, यूरोपीय देशों ने जातीय रूप से विभाजित द्वीप पर अपनी सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। संदेह जताया जा रहा है कि यह हमला लेबनान में ईरान के सहयोगी संगठन हिज़्बुल्लाह द्वारा किया गया था। बात दें कि पिछले सप्ताह, NATO के रक्षा तंत्र ने ईरान से तुर्की के हवाई क्षेत्र में दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को रोक दिया था।

हमला

बहरीन पर भी हुआ था ईरान का हमला

ब्रिटिश रक्षा मंत्री जॉन हीली का कहना है कि मिसाइलें साइप्रस को निशाना बनाने के लिए थीं। हालांकि, वे लक्ष्य से चूक गईं और पानी में गिर गईं। हीली ने खुलासा किया कि बहरीन में भी जिस अमेरिकी सैन्य अड्डे के पास हमला किया गया था, वहां 300 ब्रिटिश सैनिक तैनात थे, जिनमें से कुछ सैनिक सौ गज की दूरी पर थे। बहरीन में मनामा के सिट्रा शहर पर ईरानी ड्रोन हमले में 32 लोग घायल हुए हैं।

Advertisement