ट्रंप ने कहा- अमेरिकी निगरानी में होर्मुज सभी के लिए खुला रहेगा; ओमान को खुली धमकी
क्या है खबर?
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कैबिनेट बैठक के दौरान कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य सभी के लिए खुला रहेगा और अमेरिका इसकी निगरानी करेगा। उन्होंने ये शर्तें ईरान के साथ बातचीत का हिस्सा हैं। साथ ही, उन्होंने ओमान को दखलंदाजी न करने की चेतावनी दी और बाकी देशों की तरह ही व्यवहार करने को कहा। ट्रंप ने धमकी दी कि अगर ओमान ने होर्मुज मामले में दखल दिया तो वे उसे उड़ा देंगे।
ट्रंप
होर्मुज अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र है- ट्रंप
कैबिनेट बैठक के दौरान पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वह एक अल्पकालिक समझौते को स्वीकार करेंगे जो ईरान और ओमान को महत्वपूर्ण जलमार्ग पर नियंत्रण करने की अनुमति देगा। इस पर ट्रंप बोले, "नहीं, जलडमरूमध्य सभी के लिए खुला रहेगा। यह अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र है। इस पर किसी का नियंत्रण नहीं होगा। हम इस पर नजर रखेंगे, लेकिन इस पर किसी का नियंत्रण नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह ईरान के साथ हमारी बातचीत का हिस्सा है।
चेतावनी
जल्दबाजी में नहीं करेंगे कोई समझौता- ट्रंप
ट्रंप ने बैठक के दौरान कहा कि वह ईरान के साथ किसी जल्दबाजी में समझौता नहीं करेंगे और चेतावनी दी कि अगर ईरान उनको सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहा है तो वह मध्यावधि चुनाव की परवाह नहीं करेंगे। बता दें कि ईरान ने जोर दिया है कि जलडमरूमध्य का प्रबंधन अमेरिका से संबंधित नहीं है। उसने ओमान के साथ समन्वय में उसके नियंत्रण की बात कही है। इससे ट्रंप नाराज हैं और ओमान को धमकी दी है।
ईरान
ईरान को यूरेनियम सौंपने के बदले प्रतिबंधों में ढील नहीं
ट्रंप ने ईरान द्वारा अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम के भंडार को छोड़ने के बदले प्रतिबंधों में ढील देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि वह रूस-चीन द्वारा ईरान के यूरेनियम के भंडार की खेप लेने से संतुष्ट नहीं होंगे, और न ही ईरान द्वारा अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने से पहले उसे वित्तीय राहत देने पर कोई चर्चा नहीं हुई है। इससे पहले भी ट्रंप ने कहा था कि परमाणु धूल को वहीं नष्ट करेंगे, जहां है।