Loading...
ट्रंप ने क्वाड बैठक में प्रधानमंत्री मोदी को अपना दोस्त बताया, कहा- दुनिया सम्मान करती है
ट्रंप ने क्वाड बैठक में प्रधानमंत्री मोदी को अपना दोस्त बताया

ट्रंप ने क्वाड बैठक में प्रधानमंत्री मोदी को अपना दोस्त बताया, कहा- दुनिया सम्मान करती है

लेखन गजेंद्र
Nov 17, 2026
05:48 pm

क्या है खबर?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ़ करते हुए उन्हें अपना दोस्त और महान नेता बताया। उन्होंने फिलीपींस के मनीला में आयोजित क्वाड बैठक में कहा, "प्रधानमंत्री मोदी एक महान नेता और मेरे दोस्त हैं, दुनिया भर में हर कोई उनका बहुत सम्मान करता है।" क्वाड बैठक में जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री भी मौजूद हैं। यह बैठक 2 साल के बाद हो रही है।

घोषणा

AI एक्सेलरेटर, सैन्य अभ्यास की घोषणा

ट्रंप ने कहा कि क्वाड एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एक्सेलरेटर लॉन्च करेगा, जिसके लिए 8.5 करोड़ डॉलर की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि जो देश अमेरिका की वैल्यूज शेयर करते हैं, वे टेक्नोलॉजी के भविष्य को आकार दें।

उन्होंने घोषणा की कि चारों देश सैन्य अभ्यास करेंगे, जिसमें मैरीटाइम कंट्रोल ड्रिल्स शामिल होंगी।

दुर्लभ खनिज पर ट्रंप ने कहा कि अमेरिका, जापान और भारत उत्पादन बढ़ा रहे हैं और अनुमान लगाया कि अमेरिका को 10 महीने में जरूरी आपूर्ति मिलेगी।

मुद्दा

युद्ध और एनवीडिया पर रखी बात

ट्रंप ने बैठक में यूक्रेन युद्ध, ताइवान, उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ संभावित बैठक, ईरान के परमाणु कार्यक्रम और एनवीडिया के बारे में भी बात की।

ट्रंप ने कहा कि वह शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन पर यूक्रेन में युद्ध खत्म करने में मदद करने के लिए दबाव डालेंगे और अगर पुतिन उपलब्ध हुए तो उनसे अलग से मिलेंगे।

ट्रंप ने एनवीडिया के नेशनल सिक्योरिटी इनिशिएटिव का भी स्वागत किया और इसे एक अच्छा विचार बताया।

ADVERTISEMENT

जानकारी

मोदी को सख्त इंसान बताया

ट्रंप ने फोटो सेशन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को कुछ मामलों में बेहद सख्त बताया और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची को और अधिक सख्त बताया, जबकि खुद को और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को ठीक-ठाक बताया।

ADVERTISEMENT