LOADING...
ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य खुला रहेगा, जरूरत पड़ने पर नाकाबंदी के लिए जहाज तैनात रहेंगे
डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि होर्मुज जलडमरूमध्य खुला रहेगा

ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य खुला रहेगा, जरूरत पड़ने पर नाकाबंदी के लिए जहाज तैनात रहेंगे

लेखन गजेंद्र
Jun 23, 2026
06:34 pm

क्या है खबर?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि ईरान के साथ बातचीत में सकारात्मक प्रगति को देखते हुए अमेरिका अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रहने देगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल के लिए ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसेना नाकाबंदी नहीं लगाएगा, लेकिन नौसेना क्षेत्र में तैनात रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जरूरत हुई तो नाकाबंदी फिर से लागू की जाएगी। सोशल मीडिया ट्रुथ पर लिखा कि बातचीत बहुत अच्छी चल रही है।

बयान

ईरान परमाणु मामलों की जांच के लिए सहमत- ट्रंप

ट्रंप ने ट्रुथ पर लिखा, 'ईरान भविष्य में लंबे समय (हमेशा के लिए) तक परमाणु मामलों की उच्चतम स्तर की जांच के लिए पूरी तरह से सहमत हो गया है। इससे "परमाणु ईमानदारी" सुनिश्चित होगी। अगर वे इसके लिए सहमत नहीं होते, तो आगे कोई बातचीत नहीं होती! इस बात और ईरान की अन्य बड़ी रियायतों के आधार पर, मैंने होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने की अनुमति दे दी है, और अब कोई नौसैनिक नाकेबंदी नहीं होगी।'

बयान

अमेरिकी पैसे सिर्फ अमेरिकी सामग्री खरीदी जाएगी- ट्रंप

ट्रंप ने आगे लिखा, "सभी जहाज वहीं तैनात रहेंगे ताकि जरूरत पड़ने पर नाकेबंदी फिर शुरू हो सके, हालांकि इसकी संभावना बहुत कम है। अमेरिकी ट्रेजरी जो पैसा दे रही है, वह एस्क्रो खाते में जाएगा, जिसे अमेरिका नियंत्रित करेगा। इससे सिर्फ अमेरिकी खाद्य और चिकित्सा सामग्री खरीद होगी, जिसमें हमारे किसानों का मक्का, गेहूं और सोयाबीन शामिल होगा। ईरान को इनकी बहुत ज़रूरत है। यह एक मानवीय संकट है और मदद करना जरूरी है। बातचीत अच्छी चल रही है!'

Advertisement

मान्यता

ईरान और ओमान ने भी होर्मुज पर संयुक्त बयान जारी किया

इस बीच, ओमान-ईरान ने एक संयुक्त बयान में होर्मुज खुला रखने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। दोनों ने जलमार्ग पर संप्रभु अधिकारों पर जोर दिया और इसके भविष्य के प्रबंधन के लिए एक नया ढांचा विकसित करने की योजना की घोषणा की। दोनों ने होर्मुज को "अंतरराष्ट्रीय नौवहन के लिए एक सुरक्षित और खुला जलमार्ग बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। ओमान -ईरान ने होर्मुज से होकर गुजरने वाले भविष्य के नौवहन प्रबंधन पर बातचीत के लिए संयुक्त टीम बनाएंगे।

Advertisement

आवागमन

होर्मुज से आवागमन शुरू

होर्मुज फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है। यह खाड़ी के प्रमुख उत्पादक देशों से कच्चे तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) के निर्यात का मुख्य मार्ग है। फरवरी में युद्ध शुरू होने के बाद यह बंद था, जिससे विश्व के तमाम देशों में ईंधन-गैस का संकट पैदा हो गया था और कीमतें बढ़ने लगी थीं। मंगलवार को ट्रंप ने बताया कि सोमवार को होर्मुज से रिकॉर्ड 1.9 करोड़ बैरल तेल गुजरा है।

Advertisement