Loading...
ट्रंप प्रशासन की भारतीयों पर नस्लीय टिप्पणी, पोस्टर में लिखा- हमारी सड़कों से हटिए मिस्टर सिंह 
ट्रंप प्रशासन ने भारतीयों को लेकर नस्लीय पोस्टर साझा किया है

ट्रंप प्रशासन की भारतीयों पर नस्लीय टिप्पणी, पोस्टर में लिखा- हमारी सड़कों से हटिए मिस्टर सिंह 

लेखन आबिद खान
Sep 10, 2026
01:53 pm

क्या है खबर?

सोशल मीडिया पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन द्वारा की गई टिप्पणियों को लेकर रोज विवाद होते रहते हैं। अब ऐसा ही नया विवाद सामने आया है, जिसमें ट्रंप प्रशासन ने भारतीयों पर शर्मनाक नस्लीय टिप्पणी की है। अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) ने सोशल मीडिया पर एक AI से बनाया हुआ पोस्टर साझा किया है, इसमें भारतीय-अमेरिकियों को 'सेल्फ-डिपोर्ट या परिणाम भुगतने' जैसी चेतावनी दी गई है।

टिप्पणी

पोस्टर में लिखा- सड़कों से हटिए मिस्टर सिंह

'ट्रांसफॉर्मर्स' फिल्म की पैरोडी वाले इस पोस्टर में एक रोबोट, सिर पर कपड़ा बांधे गोरे (वाइट) का सामना करता हुआ दिखाया गया है, जिसे मिस्टर सिंह कहा गया है।

'ट्रांसफॉर्मर्स' फ्रैंचाइजी के मुख्य किरदार 'ऑप्टिमस प्राइम' को DHS का आर्म पैच पहने हुए दिखाया गया है। वह भूरी दाढ़ी वाले आदमी का सामना करते हुए कहता है, 'हमारी सड़कों से हट जाओ, तुम्हें गाड़ी चलाना नहीं आता, मिस्टर सिंह।'

आपत्ति

भारतीय संगठनों ने की निंदा

पोस्टर सामने आने के बाद अमेरिका के प्रमुख हिंदू और सिख संगठनों ने आपत्ति जताई है। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) ने पोस्टर की निंदा करते हुए कहा कि 'सिंह' हिंदू हैं, वे सिख हैं, वे अमेरिकी हैं और वे गाड़ियां चलाते हैं।

वहीं, सिख कोएलिशन संगठन ने कहा कि 9/11 आतंकी हमले के 25 साल बाद भी सिखों को उनके रूप-रंग और पहचान के आधार पर निशाना बनाया जा रहा है।

ADVERTISEMENT