Loading...
थाईलैंड के एक स्कूल में छात्र ने गोलीबारी की; 7 की मौत, खुद को खत्म किया
थाईलैंड के एक स्कूल में छात्र ने गोलीबारी की

थाईलैंड के एक स्कूल में छात्र ने गोलीबारी की; 7 की मौत, खुद को खत्म किया

लेखन गजेंद्र
Aug 07, 2026
10:28 am

क्या है खबर?

थाईलैंड में नोनथाबुरी प्रांत के एक स्कूल में शुक्रवार को एक छात्र ने गोलीबारी कर दी, जिसमें कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य लोग घायल हो गए। घटना राजधानी बैंकाक से 20 किलोमीटर दूर प्रांत के बैंग क्रुआई जिले में घटी है। हमलावर आरोपी स्कूल का छात्र है, जिसने बाद में खुद को गोली मार ली। पुलिस कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल डेचरापी कोंगडी ने बताया कि मृतकों में 3 शिक्षक और 4 छात्र शामिल हैं।

गोलीबारी

गोलीबारी करने वाला कक्षा 8 का छात्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी करने वाला कक्षा 8 का छात्र था, जिसकी उम्र 14 साल की थी। उसने गोलीबारी क्यों की, इसका कारण सामने नहीं आया है।

आपातकालीन कर्मी ने बताया कि उन्हें स्कूल की ऊपरी मंजिल पर एक पुरुष शिक्षक मृत पड़ा मिला, और दूसरे कमरे में उन्हें एक महिला शिक्षक छाती और बांह में घावों के साथ मिलीं।

कई लोगों को सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की गई। कई छात्र भगदड़ में घायल हुए हैं।

गोलीबारी

इलाके में हर 7 निवासियों में से एक के पास हथियार

जिले के अधिकारियों ने बताया कि 2025 के शैक्षणिक वर्ष में स्कूल में लगभग 3,100 छात्र और 147 शिक्षक नामांकित थे।

थाईलैंड में इस क्षेत्र में बंदूक रखने की दर सबसे अधिक है, जहां अनुमानित तौर पर लगभग एक करोड़ आग्नेयास्त्र प्रचलन में हैं, यानी हर 7 निवासियों पर एक के पास हथियार है।

घटना के बाद सामने आई तस्वीरों में देबसिरिन नोनथाबुरी स्कूल से घायल छात्रों को स्ट्रेचर पर ले जाते देखा गया है।

ADVERTISEMENT

घटना

फरवरी में भी हुई थी स्कूल में गोलीबारी

इससे पहले, फरवरी में दक्षिणी थाईलैंड के हाट याई जिले में एक बंदूकधारी ने स्कूल पर गोलीबारी की थी, जिसमें प्रधानाचार्य की मौत हो गई और 2 छात्र घायल हुए थे। बाद में किशोर शूटर गिरफ्तार कर लिया गया।

2022 में, बंदूक और चाकू से लैस एक पूर्व पुलिसकर्मी ने एक नर्सरी में घुसकर 24 बच्चों और 12 वयस्कों की हत्या कर दी, जो थाईलैंड के सबसे घातक नरसंहारों में से एक है।

ADVERTISEMENT