थाईलैंड के पूर्व-सांसद ने अधिकारी को उसके कार्यालय के बाहर गोली मारी, पैसे को लेकर विवाद
क्या है खबर?
थाईलैंड के एक पूर्व सांसद ने दक्षिणी प्रांत नोनथाबुरी में सोमवार को एक स्थानीय सरकारी अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी और यूट्यूब पर लाइव आकर जुर्म कबूल किया। नॉनथबुरी के पूर्व सांसद चालोंग रेवरेंग ने बताया कि उन्होंने पूर्व पुलिस अधिकारी थोंगचाई येनप्रसेर्ट को उनके कार्यालय के बाहर गोली मारी है। गर्दन में गोली लगने से घायल थोंगचाई की अस्पताल में मौत हो गई। उनके ड्राइवर को हाथ और बांह में गोली लगी है।
गोलीबारी
चालोंग को गिरफ्तार किया गया
पुलिस ने घटना के बाद पूर्व सांसद चालोंग को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उनको थाने में पत्रकारों से बातचीत की अनुमति दी गई थी।
उन्होंने पत्रकारवार्ता में भी सिगरेट पीते हुए अधिकारी को अपना दोस्त बताया और कहा कि उनका थोंगचाई को गोली मारने का कोई इरादा नहीं था।
उन्होंने बताया कि जब उन्होंने बंदूक निकाली, तभी थोंगचाई के ड्राइवर ने भी अपनी बंदूक निकाली और मेरी तरफ तान दी, इसलिए उन्हें गोली चलानी पड़ी।
जांच
पैसे को लेकर विवाद था
थाई मीडिया के मुताबिक, थोंगचाई पुलिस कर्नल के पद से सेवानिवृत्त थे और स्थानीय सरकारी निकाय नोनथाबुरी प्रांतीय प्रशासनिक संगठन के अध्यक्ष का कामकाज देख रहे थे।
पुलिस ने बताया कि चालोंग का थोंगचाई के साथ उधार लिए गए पैसों को लेकर विवाद चल रहा था और चालोंग थोंगचाई से बात करना चाहते थे।
पुलिस ने बताया कि थोंगचाई ने मामले को सुलझाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों की कहासुनी हुई। दोनों पक्षों के पास बंदूक थी।
हिंसा
थाईलैंड में बंदूक हिंसा
थाईलैंड में गोलीबारी की घटनाएं बढ़ रही हैं। सोमवार को हुई घटना शुक्रवार को देबसिरिन नोनथाबुरी स्कूल में गोलीबारी के बाद बड़ी घटना है।
स्कूल में एक 14 वर्षीय छात्र ने गोलीबारी की थी, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। बाद में हमलावर छात्र ने भी खुद को गोली मारकर खत्म कर लिया।
शुक्रवार की घटना 2022 में हुई सामूहिकक गोलीबारी की घटना के बाद सबसे बड़ी घटना बताई जा रही है।
ट्विटर पोस्ट
घटना का दृश्य
Former member of Thailand's House of Representatives, Chalong Reawraeng, has shot the PAO President, Pol. Col. Thongchai Yenprasert outside his Government office.
— Tony (@TonyL_01) August 10, 2026
Chalong: "I didn’t intend to do anything, because he’s a good friend of mine, but he didn’t want to talk to me."…