Page Loader
तालिबान ने किया मस्क का समर्थन, हक्कानी बोले- अन्य मंच ट्विटर की जगह नहीं ले सकते
तालिबान ने किया ट्विटर का समर्थन

तालिबान ने किया मस्क का समर्थन, हक्कानी बोले- अन्य मंच ट्विटर की जगह नहीं ले सकते

लेखन गजेंद्र
Jul 11, 2023
05:15 pm

क्या है खबर?

एलन मस्क के ट्विटर और मार्क जुकरबर्ग की मेटा के थ्रेड्स की प्रतिस्पर्धा पर तालिबान के प्रमुख अनस हक्कानी का बयान आया है। उन्होंने मस्क का समर्थन करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'ट्विटर के 2 महत्वपूर्ण फायदे हैं। पहला अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और दूसरा ट्विटर की सार्वजनिक प्रकृति और विश्वसनीयता। ट्विटर के पास मेटा जैसी असहिष्णु नीति नहीं है। अन्य मंच इसकी जगह नहीं ले सकते।'

समर्थन

तालिबान के 2 अधिकारियों ने खरीदा है ब्लू टिक

आजतक के मुताबिक, फेसबुक और टिक-टॉक तालिबान को आतंकी संगठन मानते हैं। दोनों ने अपने मंच पर इनको प्रतिबंधित कर रखा है। दूसरी तरफ ट्विटर पर तालिबान के नेता काफी सक्रिय हैं। कुछ महीने पहले मस्क की कंपनी की ओर से ब्लू टिक खरीदने की नीति लागू करने के बाद तालिबान के 2 अधिकारियों ने ब्लू टिक खरीदा था। बता दें कि थ्रेड्स शुरू होने के बाद ट्विटर ने मेटा पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।