Loading...
UN में इंस्टाग्राम चलाते दिखे सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा, वीडियो वायरल
UNGA में भाषण के दौरान सीरिया के राष्ट्रपति इंस्टाग्राम चलाते दिखे

UN में इंस्टाग्राम चलाते दिखे सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा, वीडियो वायरल

लेखन आबिद खान
Sep 23, 2026
06:14 pm

क्या है खबर?

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भाषण के दौरान सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा फोन चलाते हुए दिखाई दिए। वे फोन में इंस्टाग्राम पर रील्स देख रहे थे और उन्हें साझा भी कर रहे थे। उनकी सभी गतिविधियां वहां लगे कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद उनकी आलोचना हो रही है। खास बात है कि इस दौरान तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन मंच पर मौजूद थे और भाषण दे रहे थे।

सोशल मीडिया

लोग बोले- राजनीतिक भाषण बोरिंग तो होते हैं

अल-शरा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस पर यूजर्स मजेदार टिप्पणियां कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, 'सच कहूं तो, मैं उन्हें दोष नहीं दे सकता। वैसे भी हम हर बार वही भाषण सुनते हैं। चीजें थोड़ी बोरिंग होती जा रही हैं।'

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अगर मैं इंस्टाग्राम के मार्केटिंग विभाग में काम करता, तो मैं कहता- दुनिया की सबसे ताकतवर जगह, फिर भी रील्स के आगे हार गई।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें अल-शरा का वीडियो

ADVERTISEMENT

उपस्थिति

अल-शरा को अमेरिका ने घोषित किया था आतंकवादी

अल-शरा दूसरी बार UNGA में शामिल हुए हैं। इससे पहले वे साल 2025 में करीब 60 साल बाद UNGA में संबोधन देने वाले सीरिया के पहले प्रतिनिधि बने थे।

2025 में अल-शरा सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति बने थे। बशर अल-असद के खिलाफ सैन्य विद्रोह के बाद उन्होंने सत्ता हासिल की थी।

अलकायदा से जुड़े अल-शरा को अमेरिका ने 2013 में आतंकियों की सूची में डाल दिया था। उन पर 84 करोड़ रुपये का इनाम भी था।

ADVERTISEMENT