NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / स्वीडन: ऑरेब्रो शहर के स्कूल में 5 लोगों को गोली मारी गई, गंभीर रूप से घायल
    अगली खबर
    स्वीडन: ऑरेब्रो शहर के स्कूल में 5 लोगों को गोली मारी गई, गंभीर रूप से घायल
    स्वीडन के स्कूल में गोलीबारी की घटना में कई लोग घायल हुए

    स्वीडन: ऑरेब्रो शहर के स्कूल में 5 लोगों को गोली मारी गई, गंभीर रूप से घायल

    लेखन भारत शर्मा
    Feb 04, 2025
    07:34 pm

    क्या है खबर?

    यूरोपीय देश स्वीडन में मंगलवार को बड़ी गोलीबारी की घटना सामने आई है। यहां ऑरेब्रो शहर के एक स्कूल में 5 लोगों को गोली मारी गई है।

    ये सभी लोग घायल हैं और उनका अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार दोपहर राजधानी स्टॉकहोम से 200 किमी दूर पश्चिम में हुई है।

    स्वीडन पुलिस अभी सशस्त्र हमलावरों का जवाब दे रही है। हमले में कितने लोग शामिल है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

    घटना

    कैसे हुई यह गंभीर घटना?

    पुलिस ने बताया कि दोपहर में अज्ञात हमलावरों ने स्कूल में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलियों की आवाज से सभी लोग सहम गए।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने जवाबी कार्रवाई शुरू की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

    पुलिस ने बताया कि हिंसा के बाद छात्रों को सुरक्षा के लिए पास की इमारतों में ले जाया गया है, जबकि स्कूल के अन्य हिस्सों को खाली करा दिया गया है।

    बयान

    पुलिस ने क्या दिया है बयान?

    पुलिस के बयान में कहा गया है, "5 लोगों को गोली लगने की पुष्टि हुई है। किस को भी कितनी चोटें आई हैं, यह स्पष्ट नहीं है। फिलहाल इसे हत्या के प्रयास, आगजनी और घातक हथियारों से संबंधित अपराध के रूप में देखा जा रहा है।"

    स्थानीय बचाव सेवाओं के प्रवक्ता ने बताया कि एम्बुलेंस, बचाव सेवाएं और पुलिस मौके पर मौजूद हैं। यह घटना परिसर के उस क्षेत्र में हुई जहां बच्चों और वयस्कों के लिए कई स्कूल हैं।

    दुख

    न्याय मंत्री ने घटना पर दुख जताया

    न्याय मंत्री गुन्नार स्ट्रोमर ने घटना पद दुख जताते हुए सार्वजनिक प्रसारक STV से कहा, "ऑरेब्रो में हिंसा की खबरें बेहद गंभीर हैं। पुलिस घटनास्थल पर है और उच्च स्तरीय जवाबी कार्रवाई की जा रही है। सरकार कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क में है और स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है।"

    उन्होंने कहा, "हमले की परिस्थितियों या पीड़ितों की स्थिति के बारे में अभी और जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मौके पर मौजूद है।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वीडन
    गोलीबारी की घटना

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में कैसा रहा MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    कार्तिक आर्यन की 'तू मेरी मैं तेरा...' में अनन्या पांडे की एंट्री, पहली झलक आई सामने कार्तिक आर्यन
    ACC ने अनिश्वितकाल के लिए स्थगित किया महिला इमर्जिंग एशिया कप, जानिए क्या रहा कारण एशिया कप क्रिकेट
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह कर सकते हैं सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात नरेंद्र मोदी

    स्वीडन

    विश्व नेताओं को चुनौती देने वाली 16 वर्षीय छात्रा नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित जलवायु परिवर्तन
    मधुमक्खियों के लिए खोला गया दुनिया का पहला मैकडॉनल्ड रेस्टोरेंट, जानिए कारण मैकडॉनल्ड्स
    क्या है 'एक देश, एक चुनाव' और इस पर पूरी बहस? जानें इसके फायदे और नुकसान भारत की खबरें
    इस आलू चिप्स के एक टुकड़े की कीमत है 785 रुपये, जानें क्या है खासियत अजब-गजब खबरें

    गोलीबारी की घटना

    बिहार: नालंदा के सरकारी स्कूल में घुसकर प्रधानाचार्य को गोली मारी, 2 हिरासत में बिहार
    दिल्ली: शालीमार बाग इलाके में मोटरसाइकिल सवारों ने की गोलीबारी, किशोरी समेत 4 घायल दिल्ली
    केन्या: टैक्स बिल से भड़के लोगों ने संसद में आग लगाई, गोलीबारी में 5 की मौत केन्या
    अमेरिका: लास वेगास में व्यक्ति ने अपार्टमेंट में 5 लोगों को गोली मारी, फिर खुदकुशी की अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025