Page Loader
फ्रांस: स्कूल में चाकू मारकर शिक्षक की हत्या, हमलावर ने लगाया 'अल्लाह हू अकबर' का नारा
फ्रांस में शिक्षक की चाकू मारकर हत्या

फ्रांस: स्कूल में चाकू मारकर शिक्षक की हत्या, हमलावर ने लगाया 'अल्लाह हू अकबर' का नारा

लेखन गजेंद्र
Oct 13, 2023
05:02 pm

क्या है खबर?

फ्रांस में अरास शहर के गैम्बेटा हाई स्कूल में शुक्रवार सुबह एक शिक्षक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। द लोकल फ्रांस की रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर 20 वर्षीय युवक है, जो पूर्व छात्र है। वह कई चाकुओं के साथ स्कूल आया था। मृतक फ्रेंच भाषा के शिक्षक थे। हमले में एक खेल शिक्षक और एक कर्मचारी घायल भी हुए हैं। देश के आंतरिक मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने बताया कि अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या

घटना के दौरान हमलावर ने लगाए धार्मिक नारे

BBC के मुताबिक, हमला करने के दौरान आरोपी ने 'अल्लाह हू अकबर' का नारा लगाया था। हमलावर के भाई को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूल के विद्यार्थियों को कक्षा तक ही सीमित रखा गया है और पुलिस की ओर से जांच अभियान जारी है। बेल्जियम सीमा के करीब स्थित कस्बे के अन्य स्कूलों को बंद कर दिया गया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर दिख रहा है।

ट्विटर पोस्ट

वीडियो में लोगों को धमकाता दिखा हमलावर