LOADING...
दक्षिण कोरिया के निलंबित राष्ट्रपति यून सुक योल गिरफ्तार, आपातकाल मार्शल लॉ लगाने के हैं आरोपी
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल गिरफ्तार

दक्षिण कोरिया के निलंबित राष्ट्रपति यून सुक योल गिरफ्तार, आपातकाल मार्शल लॉ लगाने के हैं आरोपी

लेखन गजेंद्र
Jan 15, 2025
09:42 am

क्या है खबर?

दक्षिण कोरिया में लंबी जद्दोजहद के बाद बुधवार को निलंबित राष्ट्रपति यून सुक योल को गिरफ्तार कर लिया गया। यून पिछले काफी समय से गिरफ्तारी से बच रहे थे। बुधवार को 3,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम उनको गिरफ्तार करने राष्ट्रपति निवास पहुंची थी। यहां वे निजी सुरक्षाकर्मियों के बीच छिपे हुए थे। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को उनकी सत्तारूढ़ पीपुल्स पावर पार्टी के सदस्यों की भीड़ और उनके समर्थकों को सामना करना पड़ा। यह गिरफ्तारी का दूसरा प्रयास था।

दावा

गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रपति ने क्या कहा?

दक्षिण कोरिया के इतिहास में यह पहली बार है, जब किसी राष्ट्रपति को गिरफ्तार किया गया है। यून के ऊपर महाभियोग भी चलाया जा रहा है। यून के वकीलों ने तर्क दिया कि उनकी गिरफ्तारी का प्रयास अवैध है और यह फैसला उनको सार्वजनिक तौर पर बदनाम करने के लिए लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रपति यून ने कहा कि वह इस गिरफ्तारी और जांच को अवैध मानते हैं और खूनखराबा रोकने के लिए वे जांच में शामिल होंगे।

वारंट

2 बार जारी हो चुका था वारंट

आपातकाल मार्शल लॉ लगाने के दोषी निलंबित राष्ट्रपति यून के खिलाफ कोरिया की सियोल कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट को मंजूरी दी थी, इसके बावजूद उनकी गिरफ्तारी मुमकिन नहीं हो पा रही थी। उनकी गिरफ्तारी की वारंट की वैधता 6 जनवरी को समाप्त हो चुकी थी, लेकिन कोर्ट ने इसे बढ़ा दिया था। यून को गिरफ्तार करने औऱ पूछताछ के लिए जांचकर्ता औऱ पुलिस दक्षिण कोरियाई नियमों के कारण घर में प्रवेश नहीं कर पा रही थी।

आरोप

मार्शल लॉ लगाने के हैं दोषी

3 दिसंबर को यून ने विपक्षी पार्टियों पर देश में व्यवधान पैदा करने का आरोप लगाते हुए रात में आनन-फानन में आपातकालीन मार्शल लॉ लगा दिया था। हालांकि, मार्शल लॉ को रात में 6 घंटे बाद संसद में रद्द कर दिया गया और राष्ट्रपति यून के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया गया। 14 दिसंबर को महाभियोग के पक्ष में 204 वोट, जबकि विपक्ष में 85 वोट पड़े। यून को राजनीतिक संकट पैदा करने का दोषी पाते हुए कर्तव्यों से हटाया गया।

ट्विटर पोस्ट

गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन