NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / सऊदी अरब: एक कमरे में रुक सकेंगे विदेशी पुरुष और महिलाएं, पर्यटन बढ़ाने के लिए नियम
    अगली खबर
    सऊदी अरब: एक कमरे में रुक सकेंगे विदेशी पुरुष और महिलाएं, पर्यटन बढ़ाने के लिए नियम

    सऊदी अरब: एक कमरे में रुक सकेंगे विदेशी पुरुष और महिलाएं, पर्यटन बढ़ाने के लिए नियम

    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 05, 2019
    12:00 pm

    क्या है खबर?

    पर्यटकों को लुभाने में लगे सऊदी अरब ने विदेशी पर्यटकों के लिए नए नियम बनाए हैं।

    अब सऊदी अरब आने वाले विदेशी महिला और पुरुष एक कमरे में रुक सकेंगे। इसके लिए उन्हें यह साबित नहीं करना होगा कि वो रिश्तेदार हैं।

    इसके अलावा सऊदी अरब की महिलाओं समेत बाकी महिलाएं भी खुद से होटल रूम किराए पर ले सकेंगी।

    रूढिवादी मान्यताओं वाले सऊदी अरब ने हाल ही में विदेशी पर्यटकों को पर्यटन वीजा देने का ऐलान किया था।

    नियम

    खुद होटल बुक कर अकेली रह सकेंगी महिलाएं

    सऊदी के पर्यटन कमीशन ने शुक्रवार को कहा कि सऊदी के सभी नागरिकों को होटल में चेक-इन के वक्त अपने परिवार का ID प्रूफ दिखाना होगा। वहीं विदेशी पर्यटकों पर यह नियम लागू नहीं होगा। सभी महिलाएं, जिनमें सऊदी की महिलाएं भी शामिल हैं, खुद से होटल बुक कर अकेले रह सकती हैं। उन्हें चेक-इन के वक्त ID प्रूफ दिखाना होगा।

    हालांकि, विदेशी पर्यटकों को सऊदी में अपने कपड़ों और व्यवहार पर खास ध्यान रखना होगा।

    नियम

    तंग कपड़े नहीं पहन पाएंगे पर्यटक

    सऊदी ने हाल ही में विदेशी पर्यटकों के लिए सामान्य शिष्टाचार के नियमों की घोषणा की थी।

    इसमें कहा गया था कि सऊदी में तंग कपड़े पहनने और सार्वजनिक रूप से चुंबन करने वालों पर जुर्माना लगेगा।

    सऊदी के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि उसने तंग कपड़े पहनने और सार्वजनिक स्थानों पर चुंबन करने सहित 19 ऐसे 'अपराधों' की सूची तैयार की है। हालांकि, इनके लिए लगने वाले जुर्माने को लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है।

    नियम

    पर्यटकों के लिए लागू होंगे नियम

    मंत्रालय के बयान में कहा गया कि नए नियमों के मुताबिक औरतों और पुरुषों को शालीन कपड़े पहनने होंगे और वो सार्वजनिक तौर पर प्यार का इजहार नहीं कर सकते।

    बयान में कहा गया है कि ये नियम इसलिए बनाए गए हैं कि देश में आने वाले पर्यटक और यात्री सार्वजनिक व्यवहार के नियमों से परिचित हों और वो इनका पालन कर सकें।

    नियमों के मुताबिक, सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद महिलाओं के कंधे और घुटने ढके होने चाहिए।

    वीजा

    49 देशों के नागरिकों को मिलेगा वीजा

    सऊदी अरब ने कहा कि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कई यूरोपीय देशों सहित कुल 49 देशों के नागरिक ऑनलाइन ई-वीजा या वीजा ऑन अराइवल के लिए योग्य हैं।

    अब तक सऊदी अरब केवल काम के लिए आने वाले लोगों, उनके परिजनों और मक्का मदीना जाने वाले मुस्लिम तीर्थयात्रियों को ही वीजा देता था।

    टूरिस्ट वीजा देने की घोषणा करते हुए खतीब ने कहा कि सऊदी को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के लिए खोलना उनके देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।

    जानकारी

    विजन 2030 सुधार कार्यक्रम का हिस्सा है पर्यटन खोलना

    पर्यटन शुरू करना सऊदी के राजकुमार मोहम्मद बिल सलमान के विजन 2030 सुधार कार्यक्रम का एक अहम हिस्सा है, जिसका मकसद समाज में सुधार लाना और सऊदी अर्थव्यवस्था की तेल पर निर्भरता कम करना है।

    विजन 2030

    क्या है सलमान का विजन 2030?

    सऊदी युवराज सलमान अपने विजन 2030 कार्यक्रम के तहत तेल के निर्यात से होने वाले राजस्व पर निर्भरता कम करना चाहते हैं।

    इसके मद्देनजर वह देश में कई बदलाव कर रहे हैं। महिलाओं संबंधी कड़े नियमों में ढील इसका एक मुख्य हिस्सा है।

    इसके तहत पुरुष अभिभावकों की मंजूरी के बिना विदेश यात्रा पर जा सकने वाला कानून पास किया है।

    महिलाओं को अपनी पसंद से शादी करने में भी छूट दी गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सऊदी अरब
    पर्यटन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    सऊदी अरब

    CIA का खुलासा- सऊदी के क्राउन प्रिंस ने दिए थे जमाल खशोगी की हत्या के आदेश दुनिया
    ऑस्ट्रेलियाः इस्लाम और सऊदी अरब छोड़कर भागी युवती के समर्थन में महिलाओं का टॉपलेस प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया
    क्या है मोदी को मिला 'फ़िलिप कोट्लर प्रेसिडेन्शियल अवार्ड' और क्यों है इस पर विवाद, जानें गुजरात
    सऊदी अरब में भारतीय इंजीनियर को 10 साल की कैद, पैंगबर मोहम्मद पर टिप्पणी का आरोप ट्विटर

    पर्यटन

    पर्यटकों की पहली पसंद बन रहा है स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, अब तक देखने आए लाखों पर्यटक गुजरात
    नए साल पर IRCTC का शानदार ऑफ़र, मात्र 400 रुपये में करें गोवा की सैर गोवा
    #Alvida2018: नए साल का स्वागत करने के लिए बेहतरीन हैं दिल्ली के पास स्थित ये जगहें दिल्ली
    आतंकवाद से जूझ रहे पाकिस्तान ने खुद को बताया 'पर्यटकों के लिए स्वर्ग' भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025