सऊदी अरब के दम्माम हवाई अड्डे पर ड्रोन हमला, भारतीय नागरिक समेत 2 की मौत
क्या है खबर?
सऊदी अरब के दम्माम में किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को हुए ड्रोन हमले में 2 लोगों की मौत हुई है, जिसमें एक भारतीय और एक सऊदी नागरिक शामिल है। सऊदी के जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन (GACA) ने बताया कि हमले में 8 अन्य लोग घायल हुए थे, जिसमें भारतीय, यमनी और बांग्लादेशी और नेपाली नागरिक शामिल हैं। GACA ने कहा कि कुछ की चोटें मामूली है, जबकि कुछ की गंभीर हैं। वे अस्पताल में भर्ती हैं।
हमला
गुरुवार से शुरू हुई उड़ानें
बुधवार को हमले के बाद हवाई अड्डे को हुए नुकसान का आकलन करने और यात्रियों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिशें चल रही हैं।
GACA ने बताया कि गुरुवार से हवाई अड्डे से उड़ानों का संचालन से शुरू हो गया है और एयर ट्रैफिक सामान्य है। बुधवार को हुए हमले के बाद कई उड़ानों को दूसरे हवाई अड्डे स्थानांतरित कर दिया गया था।
बता दें कि इससे पहले रियाद के हवाई अड्डों को निशाना बनाया गया था।
हमला
अरामको के तेल क्षेत्र में हमले में एक भारतीय घायल
गुरुवार को सऊदी के पूर्वी प्रांत में स्थित अरामको तेल क्षेत्र पर ड्रोन हमला हुआ था, जिसमें एक नेपाली और फिलीपींस के नागरिक की मौत हो गई थी।
हमले में एक भारतीय नागरिक के भी घायल होने की खबर है। ड्रोन के अरामको के शायबा ऑयल फील्ड को निशाना बनाया गया था।
हालांकि, सऊदी वायु रक्षा प्रणाली ने उसे बीच में ही नष्ट कर दिया गया, लेकिन उसका मलबा एक वाहन पर गिरा, जिससे 2 लोगों की मौत हुई है।