कतर के सबसे बड़े LNG संयंत्र में विस्फोट; 18 लापता, ईरान कर चुका है हमला
क्या है खबर?
कतर के रास लफान गैस संयंत्र में रविवार को भीषण विस्फोट हुआ है। हादसे में 54 लोग घायल हुए हैं, जबकि 18 लोगों लापता हैं। रास लफान कतर का सबसे बड़ा तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) संयंत्र है। यह कतर का LNG का मुख्य निर्यात टर्मिनल का केंद्र है। अमेरिका और इजरायल के साथ युद्ध के दौरान ईरान ने इसे निशाना बनाया था। हमले के बाद भारी नुकसान के कारण इसे कई हफ्तों तक बंद कर दिया गया था।
हमला
रविवार को संयंत्र दोबारा खोलने के दौरान विस्फोट
कतर के आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि गैस संयंत्र के कर्मचारी कई हफ्तों से बंद संयंत्र का परिचालन फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहे थे। तभी भीषण विस्फोट हुआ। मंत्रालय का कहना है कि अभी तक विस्फोट के कारणों का पता नहीं चला है, फिलहाल लापता कर्मचारियों की तलाश की जा रही है। प्राकृतिक गैस का बड़ा आपूर्तिकर्ता होने के चलते रास लफान में विस्फोट से वैश्विक ऊर्जा बाजारों में और अधिक अराजकता फैल सकती है।
हमला
मार्च में ईरान ने किया था हमला
इजरायली हमले के खिलाफ ईरान ने कतर के रास लफान गैस संयंत्र पर 19 मार्च को हमला किया था। हालांकि, तब यहां कोई हताहत नहीं हुआ था, लेकिन संयंत्र को नुकसान पहुंचा था। यह संयंत्र दोहा से 80 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है। यह दुनिया की सबसे बड़ी LNG उत्पादन सुविधा है। यह वैश्विक LNG आपूर्ति का लगभग 20 प्रतिशत उत्पादन करता है। भारत करीब 47 प्रतिशत गैस कतर से लेता है।
ट्विटर पोस्ट
कतर के रास लफान में धमाका
Video reportedly showing the moment of the explosion in the Ras Laffan Industrial City area of Qatar.pic.twitter.com/uWTP9Ef6fk https://t.co/V4XGXkJ65m
— Clash Report (@clashreport) June 21, 2026