NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आत्मघाती हमला, 9 पुलिसकर्मियों की मौत
    अगली खबर
    पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आत्मघाती हमला, 9 पुलिसकर्मियों की मौत
    पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बम धमाका

    पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आत्मघाती हमला, 9 पुलिसकर्मियों की मौत

    लेखन नवीन
    Mar 06, 2023
    03:20 pm

    क्या है खबर?

    पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बम विस्फोट हुआ है। इस आत्मघाती हमले में 9 पुलिसकर्मी मारे गए हैं, जबकि कई लोग जख्मी हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।

    यह बम विस्फोट बलूचिस्तान के सिब्बी में हुआ है और हमलावरों ने एक पुलिस वाहन को निशाना बनाया था। सभी पुलिसकर्मी क्वेटा से अपनी ड्यूटी करके लौट रहे थे।

    हमला

    मोटरसाइकिल पर सवार था आत्मघाती हमलावर- पुलिस अधिकारी

    बलूचिस्तान पुलिस प्रवक्ता महमूद खान नोतिजाई ने कहा कि सोमवार को दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में एक मोटरसाइकिल पर सवार आत्मघाती हमलावर ने पुलिस वाहन को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें नौ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

    उन्होंने बताया कि यह हमला बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा से करीब 160 किमी (100 मील) पूर्व में स्थित शहर सिब्बी में हुआ है। इस हमले में 15 अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और मौके पर बम निरोधक दस्ता भी पहुंच चुका है।

    हमले

    पुलिस के विशेष दल को हमलावरों ने बनाया निशाना

    बलूचिस्तान में पुलिस दल पर हमले की यह श्रृखंलाओं में यह पहली घटना है। हमलावरों ने जिस विशेष पुलिस दल को निशाना बनाया है, उसका काम जेलों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा प्रदान करना है।

    इस हमले के बाद सोशल मीडिया पर खून से लथपथ पुलिसकर्मियों की लाशों के साथ सड़क पर पलटी एक नीली-सफेद रंग की पुलिस वैन की तस्वीरें खूब शेयर हो रही हैं। इस घटना से पूरा बलूचिस्तान दहल उठा है।

    बयान

    बलूचिस्तान सरकार ने की आत्मघाती हमले की निंदा

    बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर अब्दुल कुदूस बिजेन्जो ने हमले की निंदा की और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

    अभी तक पुलिस दल पर हुए इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी समूह ने नहीं ली है।

    गौरतलब है कि बलूचिस्तान में जातीय बलूच गुरिल्ला दशकों से सरकार के खिलाफ लड़ रहे हैं। उनका आरोप है कि सरकार देश के समृद्ध गैस और खनिज संसाधनों का दुरुपयोग कर रही है।

    बम विस्फोट

    पिछले महीने भी बम विस्फोट की हुई थी घटनाएं

    फरवरी में पाकिस्तान के क्वेटा शहर स्थित पुलिस लाइन क्षेत्र में एक बम धमाका हुआ था। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे।

    इसके बाद 16 फरवरी को पाकिस्तान में पेशावर से क्वेटा शहर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन में सिलेंडर से विस्फोट हुआ था। इस हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि 4 घायल हो गए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पाकिस्तान समाचार
    बम विस्फोट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    पाकिस्तान समाचार

    बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद भारत पर परमाणु हमले को तैयार था पाकिस्तान- पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री अमेरिका
    पाकिस्तान में आर्थिक संकट, IMF ने मदद से इंकार किया महंगाई दर
    पाकिस्तानी फिल्म 'जॉयलैंड' जल्द होगी भारत में रिलीज, निर्माताओं ने की घोषणा बॉलीवुड समाचार
    मध्य प्रदेश: लोगों का 20 रुपये में इलाज करने वाले डॉक्टर को मिला पद्मश्री सम्मान मध्य प्रदेश

    बम विस्फोट

    काबुल हवाई अड्डे के बाहर बड़ा धमाका, 13 की मौत और 15 से अधिक घायल अफगानिस्तान
    काबुल बम धमाके: अमेरिकी सैनिकों समेत 72 लोगों की मौत, बाइडन बोले- हमलावरों को छोड़ेंगे नहीं अफगानिस्तान
    अफगानिस्‍तान: कुंदुज शहर की मस्जिद में आत्मघाती बम धमाका, 50 से अधिक लोगों की मौत अफगानिस्तान
    अफगानिस्तान: कंधार की शिया मस्जिद में बम धमाका, 16 लोगों की मौत अफगानिस्तान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025