Loading...
PoK में फिर पाकिस्तान सरकार का दमन, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत
PoK में विरोध प्रदर्शन के दौरान गोलीबारी में 6 लोगों की मौत की खबर है (फाइल तस्वीर)

PoK में फिर पाकिस्तान सरकार का दमन, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत

लेखन आबिद खान
Jul 14, 2026
05:49 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में एक बार फिर पाकिस्तानी सरकार ने दमनपूर्ण कार्रवाई की है। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने रावलकोट में आम लोगों पर गोलियां चलाईं, जिसमें 6 आम लोग मारे गए हैं। शहर के नए बस टर्मिनल के पास हुई झड़पों के दौरान पाकिस्तानी बलों ने गोलीबारी की। हालिया हिंसा ने इस क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा दिया है, जहां पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ असंतोष लगातार बढ़ रहा है।

पीड़ित

गोलीबारी में युवा क्रिकेटर की भी मौत

मारे गए लोगों की पहचान जाहिद मुगल, जफर मुगल, अरसलान अकबर और वाजिद हयात के तौर पर हुई है। मटियालमीरा के रहने वाले वाजिद युवा क्रिकेटर थे और लंबे समय से PoK आंदोलन से जुड़े हुए थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, वे रावलकोट और उसके आसपास होने वाले क्लब क्रिकेट, जिला स्तर के मैचों और स्थानीय स्तर के टूर्नामेंट्स में खेला करते थे। वे रावलकोट के मतियाल मीरा बस टर्मिनल पर मारे गए।

भारत

भारत ने की कार्रवाई की निंदा

इससे पहले भारत ने PoK में जारी विरोध प्रदर्शनों को लेकर पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की और कहा कि यह अशांति इस्लामाबाद द्वारा इस क्षेत्र में अपने 'अवैध और जबरन कब्जे' के तहत दशकों से किए जा रहे व्यवस्थित शोषण, मौलिक अधिकारों से वंचित करने और प्रशासनिक उत्पीड़न का नतीजा है।

भारत ने कहा, "पाकिस्तान ने निहत्थे महिलाओं और बच्चों सहित अन्य लोगों के खिलाफ अत्यधिक पुलिस बर्बरता का सहारा लिया।"

ADVERTISEMENT