Loading...
प्रधानमंत्री मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, यूरेनियम आपूर्ति पर भी हुई चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, यूरेनियम आपूर्ति पर भी हुई चर्चा

लेखन आबिद खान
Aug 30, 2026
03:16 pm

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त उज्बेकिस्तान के दौरे पर हैं। आज उन्होंने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान भारत-उज्बेकिस्तान के बीच यूरेनियम आपूर्ति पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने कहा, "हम यूरेनियम की आपूर्ति के लिए भी एक रणनीति के साथ आगे बढ़ेंगे और एक व्यवस्था बनाएंगे।" इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राज्य पुरस्कार 'ऑर्डर ऑफ ओली दाराजाली डस्टलिक' से सम्मानित किया गया।

बयान

प्रधानमंत्री बोले- ये सम्मान 14 लाख भारतीयों के लिए

प्रधानमंत्री ने कहा, "'ओली दराजली दोस्तलिक' ऑर्डर पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं इसे भारत और उज्बेकिस्तान के बीच के मजबूत और स्थायी रिश्ते को समर्पित करता हूं। 'दोस्तलिक' शब्द भारत और उज्बेकिस्तान के संबंधों की मूल भावना को पूरी तरह से व्यक्त करता है। यह सम्मान किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि 14 लाख भारतीयों के लिए है।"

उन्होंने अपने देशवासियों की ओर से उज्बेकिस्तान की जनता, सरकार और राष्ट्रपति के प्रति आभार व्यक्त किया।

ट्विटर पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान

ADVERTISEMENT

चर्चा

यूरेनियम को लेकर समझौता करेंगे दोनों देश

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-उज्बेकिस्तान यूरेनियम की आपूर्ति के लिए दीर्घकालिक समझौता करेंगे।

उन्होंने कहा, "दोनों पक्ष 3 सिस्टर-सिटी और सिस्टर-स्टेट समझौतों को औपचारिक रूप दे रहे हैं और उनकी पूरी क्षमता का उपयोग करने के लिए एक रोडमैप तैयार कर रहे हैं।"

प्रधानमंत्री ने उज्बेकिस्तान में 'न्यू ताशकंद' और गुजरात की गिफ्ट सिटी का जिक्र करते हुए कहा कि इन विकास परियोजनाओं में अपनाई जा रही सर्वोत्तम पद्धतियों का अध्ययन करने के लिए उज्बेकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल भारत आएगा।

ADVERTISEMENT

उज्बेकिस्तान का बयान

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति बोले- भारत की प्रगति पर खुश हूं

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है, उच्च आर्थिक विकास दर बनाए रख रहा है और प्रमुख परियोजनाओं को कार्यान्वित कर रहा है।"

उन्होंने डिजिटलीकरण, सूचना प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में भारत की प्रगति का जिक्र करते हुए कहा, "वैश्विक मामलों में भारत की आवाज और प्रभाव और भी मजबूत हुआ है। एक घनिष्ठ मित्र के रूप में उज्बेकिस्तान इन उपलब्धियों को देखकर प्रसन्न है।"

दौरा

भारतीय समुदाय ने किया प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री ने आज सुबह ताशकंद में एक योग सत्र में हिस्सा लिया और वहां मौजूद लोगों को योग करना भी सिखाया। इससे पहले ताशकंद में भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया और कुछ महिलाओं ने उन्हें राखी भी बांधी।

आज शाम में वे शास्त्री मेमोरियल और महात्मा गांधी केंद्र भी जाएंगे।

उज्बेकिस्तान के बाद प्रधानमंत्री मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर तक किर्गिस्तान दौरे पर रहेंगे। वहां वे राजधानी बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।

ADVERTISEMENT