LOADING...
प्रधानमंत्री मोदी ने UAE पर ईरानी हमलों की निंदा की, कहा- हर हाल में अस्वीकार्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UAE में राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की

प्रधानमंत्री मोदी ने UAE पर ईरानी हमलों की निंदा की, कहा- हर हाल में अस्वीकार्य

लेखन गजेंद्र
May 15, 2026
02:59 pm

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 5 देशों की आधिकारिक यात्रा के पहले चरण में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंचे हैं, जहां उन्होंने शुक्रवार को राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले दिनों UAE पर हुए ईरानी हमलों की निंदा की और कहा कि यह किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने के लिए उठाए गए कदमों का स्वागत किया।

बयान

प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा के लिए आभार जताया

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका और ईरान युद्ध के दौरान UAE में रहने वाले प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, "इन कठिन समय में UAE में रहने वाले भारतीय प्रवासियों को प्रदान की गई देखभाल, जिस तरह से उन्हें अपने परिवार के सदस्यों के रूप में माना गया, उसके लिए UAE सरकार, आप और शाही परिवार के प्रति मैं हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।"

एकता

कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है भारत- मोदी

मोदी ने अपने बयान में कहा, "भारत हर परिस्थिति में UAE के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और आगे भी करता रहेगा। शांति और स्थिरता की बहाली के लिए भारत हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।" उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध का असर पूरी दुनिया में दिख रहा है और होर्मुज का स्वतंत्र और खुला रहना भारत की सबसे बड़ी चिंता है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करना आवश्यक है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी का बयान

Advertisement