Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
चीन समाचार
पाकिस्तान समाचार
अफगानिस्तान
रूस समाचार
यूक्रेन संकट
कोरोना का नया स्ट्रेन
लैम्ब्डा वेरिएंट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / दुनिया की खबरें / पाकिस्तान: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को कोर्ट ने सुनाई 31 साल जेल की सजा
दुनिया

पाकिस्तान: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को कोर्ट ने सुनाई 31 साल जेल की सजा

पाकिस्तान: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को कोर्ट ने सुनाई 31 साल जेल की सजा
लेखन भारत शर्मा
Apr 08, 2022, 08:35 pm 4 मिनट में पढ़ें
पाकिस्तान: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को कोर्ट ने सुनाई 31 साल जेल की सजा
पाकिस्तान की कोर्ट ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को सुनाई 31 साल जेल की सजा।

पाकिस्तान में लाहौर की एक आतंकवाद-निरोधी अदालत ने जमात उद दावा के प्रमुख और मुंबई 26/11 हमले के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद को टेरर फंडिंग के दो अलग-अलग मामलों में दोषी ठहराते हुए 31 साल जेल की सजा सुनाई है। इतना ही नहीं कोर्ट ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के फाउंडर हाफिज सईद पर 3.4 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। बता दें कि हाफिज सईद वर्तमान में टेरर फंडिंग मामले में लाहौर कोट लखपत जेल में बंद है।

आदेश
कोर्ट ने दिए सईद की संपत्ति जब्त करने के आदेश

लाहौर की आतंकवाद-निरोधी अदालत की जस्टिस एजाज अत्तार की अध्यक्षता वाली पीठ ने हाफिज सईद को 31 साल जेल की सजा सुनाने के साथ उसकी सारी सांपत्ति जब्त करने के भी आदेश दिए हैं। ऐसे में अब हाफिज सईद द्वारा पाकिस्तान में बनाए गए सभी मदरसों और मस्जिदों को जब्त करने के बाद सरकारी नियंत्रण में रखा जाएगा। इसके अलावा कोर्ट ने उससे जुड़े अन्य आतंकियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सजा
सईद की पहले भी चार मामलों में सुनाई जा चुकी है 21 साल की सजा

बता दें कि हाफिज सईद को पहले भी टेरर फंडिंग के चार मामलों में 21 साल की सजा मिल चुका है। इसमें फरवरी 2020 में दो मामलों में 11 साल की सजा मिली थी और नवंबर 2020 में दो अन्य मामलों में 10 साल की सजा सुनाते हुए 1.1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। उसके अलावा उसके सहयोगियों जफर इकबाल और याहया मुजाहिद को 10-10 साल तथा बहनोई अब्दुल रहमान मक्की को छह महीने की सजा सुनाई थी।

गिरफ्तारी
पाकिस्तान ने जुलाई 2019 में किया था हाफिज सईद को गिरफ्तार

आतंकियों पर कार्रवाई के लिए बढ़ते अंतराष्ट्रीय दबाव और उसकी बिगड़ती छवि को देखते हुए पाकिस्तान ने जुलाई 2019 में आतंकी हाफिज सईद को टेरर फंडिंग के मामलों में गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ कुल 23 मामले दर्ज हैं और इनमें से अब तक छह मामलों में फैसला आ चुका है। बता दें कि हाफिज सईद पाकिस्तान में जमात-उद-दावा नाम से संगठन चलाता है और इसके जरिए वह आतंकी गतिविधियों के लिए फंडिंग करता है।

जानकारी
संयुक्त राष्ट्र में हाफिज सईद को घोषित कर रखा है अंतरराष्ट्रीय आतंकी

भारत की ओर से हाफिज सईद के खिलाफ आतंकवाद से जुड़े कई सबूत पेश करने के बाद संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने उसे अंतरराष्ट्रीय आतंकवादियों की सूची में शामिल कर दिया था। उस पर 10 मिलियन डॉलर यानी करीब 70 करोड़ रुपये का इनाम है।

पृष्ठभूमि
मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है हाफिज सईद

बता दें कि हाफिज सईद मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमलों का मास्टर माइंड है। इस हमले में आतंकियों ने मुंबई के ताज होटल सहित छह जगहों पर हमले किए थे। इनमें करीब 160 लोगों की मौत हुई थी। सबसे ज्यादा लोग छत्रपति शिवाजी टर्मिनस में मारे गए, जबकि होटल ताज में 31 लोगों की मौत हुई थी। उस हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने आतंकी हाफिज सईद को प्रतिबंधित कर दिया था।

प्रयास
भारत लंबे से समय से पाकिस्तान पर बना रहा है दबाव

भारत लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों और मित्र राष्ट्रों से पाकिस्तान पर दबाव बनाने के लिए कहता रहा है। भारत ने हमेशा से ही पाकिस्तान में आतंकियों का पनाह देने की बात कही है और पुलवामा आतंकी हमले के बाद आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को पाकिस्तान की ओर से की जा रही फंडिंग को लेकर फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) को सुबूत भी दिए हैं। उसके बाद FATF ने पाकिस्तान पर कार्रवाई का दबावा बनाया था।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भारत शर्मा
भारत शर्मा
Twitter
BA, B.Ed हूं और पत्रकारिता क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है। कई सालों तक फील्ड रिपोर्टिंग करना और पत्रकारिता क्षेत्र में तीन पुरस्कार हासिल करना बड़ी उपलब्धि रही है। डिजिटल मीडिया में भी अच्छा खासा अनुभव है। एक्सक्लूसिव स्टोरी, अपराध, राजनीति, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, परिवहन, प्रशासन, यात्रा-वृत्तांत आदि क्षेत्रों में लेखन पर मजबूत पकड़ है।
ताज़ा खबरें
पाकिस्तान समाचार
लाहौर
ताज़ा खबरें
क्या 'डॉन 3' में साथ नजर आएंगे अमिताभ और शाहरुख?
क्या 'डॉन 3' में साथ नजर आएंगे अमिताभ और शाहरुख? मनोरंजन
आयरलैंड बनाम भारत: टी-20 सीरीज के लिए टीमें, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
आयरलैंड बनाम भारत: टी-20 सीरीज के लिए टीमें, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी खेलकूद
27 जून को लॉन्च होगा वनप्लस नॉर्ड 2T 5G स्मार्टफोन, जानें क्या होगी कीमत
27 जून को लॉन्च होगा वनप्लस नॉर्ड 2T 5G स्मार्टफोन, जानें क्या होगी कीमत टेक्नोलॉजी
अग्निपथ योजना के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर, केंद्र सरकार ने दी ये प्रतिक्रिया
अग्निपथ योजना के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर, केंद्र सरकार ने दी ये प्रतिक्रिया देश
क्यों टी-20 विश्व कप 2022 की योजनाओं में जरूर शामिल होने चाहिए दिनेश कार्तिक?
क्यों टी-20 विश्व कप 2022 की योजनाओं में जरूर शामिल होने चाहिए दिनेश कार्तिक? खेलकूद
पाकिस्तान समाचार
लश्कर से जुड़े मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित कराना चाहता था भारत, चीन ने अटकाया रोड़ा
लश्कर से जुड़े मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित कराना चाहता था भारत, चीन ने अटकाया रोड़ा दुनिया
आर्थिक संकट से घिरा पाकिस्तान, सरकार ने लोगों से की चाय कम पीने की अपील
आर्थिक संकट से घिरा पाकिस्तान, सरकार ने लोगों से की चाय कम पीने की अपील दुनिया
पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक: 180 देशों की सूची में सबसे निचले पायदान पर रहा भारत
पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक: 180 देशों की सूची में सबसे निचले पायदान पर रहा भारत देश
जम्मू-कश्मीर में इस साल अब तक निशाना बनाकर की गई 22 लोगों की हत्याएं
जम्मू-कश्मीर में इस साल अब तक निशाना बनाकर की गई 22 लोगों की हत्याएं देश
जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, बम और ग्रेनेड बरामद
जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, बम और ग्रेनेड बरामद देश
और खबरें
लाहौर
पाकिस्तान: लाहौर की अनारकली मार्केट में जोरदार बम धमाका, तीन की मौत
पाकिस्तान: लाहौर की अनारकली मार्केट में जोरदार बम धमाका, तीन की मौत दुनिया
इरफान खान की को-स्टार रहीं अभिनेत्री सबा कमर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी
इरफान खान की को-स्टार रहीं अभिनेत्री सबा कमर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी मनोरंजन
पाकिस्तान का आरोप- भारत ने करवाया लाहौर में हाफिज सईद के घर के पास धमाका
पाकिस्तान का आरोप- भारत ने करवाया लाहौर में हाफिज सईद के घर के पास धमाका दुनिया
पाकिस्तान: परिसर में प्यार का इजहार पड़ा महंगा, छात्र-छात्रा को यूनिवर्सिटी से निकाला गया
पाकिस्तान: परिसर में प्यार का इजहार पड़ा महंगा, छात्र-छात्रा को यूनिवर्सिटी से निकाला गया दुनिया
पाकिस्तान: आतंकी फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार हुआ मुंबई हमले का मास्टरमाइंड लखवी
पाकिस्तान: आतंकी फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार हुआ मुंबई हमले का मास्टरमाइंड लखवी दुनिया
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

दुनिया की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

World Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022