LOADING...
पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में विस्फोट और भारी गोलीबारी; 3 सुरक्षाकर्मी मारे गए, 27 नागरिक घायल
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकियों ने विस्फोट किया (फाइल तस्वीर)

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में विस्फोट और भारी गोलीबारी; 3 सुरक्षाकर्मी मारे गए, 27 नागरिक घायल

लेखन गजेंद्र
Dec 25, 2025
10:49 am

क्या है खबर?

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा में एक बार फिर आतंकी हमले की खबर है। यहां के उत्तरी वजीरिस्तान में विस्फोट और भारी गोलीबारी हुई है। घटना मीर अली बाजार में बिची रोड-मीर अली चौक-हासुखेल इलाके की है। यहां मोर्टार शेलिंग और ड्रोन हमलों में 3 सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई, जबकि 27 नागरिक घायल हुए हैं। इलाके में सुरक्षा बल सतर्क हो गया है। आरोप है कि यह हमला तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने किया है।

हमला

200 से अधिक मोर्टार दागे गए

गुरुवार को उत्तरी वज़ीरिस्तान के हस्सू खेल गांव और मोसाकी गांवों में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भीषण झड़पें हुई है। पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ क्वाडकॉप्टर ड्रोन और मोर्टार का इस्तेमाल किया और गांवों में 200 से अधिक मोर्टार गोले दागे गए। कुछ गोले अवामी नेशनल पार्टी (ANP) के नेता मलिक निसार अली के घर पर भी गिरे, जिससे उनकी बेटी, भाई और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय नेता अमीनउद्दीन मोसाकी भी घायल हैं।

हमला

पिछले शुक्रवार को भी हुआ था हमला

यह हमला पिछले शुक्रवार को उत्तरी वजीरिस्तान के बोया इलाके में स्थित पाकिस्तानी सुरक्षा शिविर में हुए विस्फोट के कुछ दिनों बाद घटी है। हमले के बाद हुई गोलीबारी में 4 आतंकवादी मारे गए थे। उस समय सैन्य बटालियन मुख्यालय पर आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट किया था, जिसके बाद विद्रोहियों ने परिसर में घुसपैठ करने का प्रयास किया था। इस साल जून में आत्मघाती कार बम विस्फोट में 16 पाकिस्तानी सैनिकों की जान गई थी।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

वजीरिस्तान में गोलीबारी की आवाज

Advertisement