LOADING...
UAE से कराची जा रहा पाकिस्तान का मालवाहक विमान रडार से गायब, 5 लोग थे सवार
UAE से कराची जा रहा पाकिस्तान का मालवाहक विमान रडार से गायब (प्रतीकात्मक तस्वीर)

UAE से कराची जा रहा पाकिस्तान का मालवाहक विमान रडार से गायब, 5 लोग थे सवार

लेखन गजेंद्र
Jul 08, 2026
09:52 am

क्या है खबर?

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह से कराची के लिए रवाना पाकिस्तान के K2 एयरवेज का मालवाहक विमान अचानक लापता हो गया है। पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण (PAA) ने बताया कि विमान कराची से लगभग 155 समुद्री मील पश्चिम में संपर्क टूटने के बाद से लापता है। विमान में चालक दल के 5 सदस्य सवार हैं। विमान की खोज के लिए पाकिस्तानी नौसेना और वायु सेना ने अपना दायरा बढ़ा दिया है। उसने अतिरिक्त जहाज और विमान तैनात किए हैं।

लापता

27 साल पुराना था विमान

जियोटीवी के मुताबिक, K2 एयरवेज का 27 साल पुराना बोइंग 737 मालवाहक विमान के नेविगेशन सिस्टम में खराबी की सूचना मंगलवार रात 9:18 बजे मिली थी। इसके बाद कराची नियंत्रण केंद्र (ACC) ने तुरंत विमान को सही दिशा दिखाया। तभी कुछ मिनट बाद 9:32 पर विमान से संपर्क टूट गया। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा से पता चला कि विमान रात 9:17 बजे 35,000 फीट की ऊंचाई और 790 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से सामान्य रूप से उड़ान भर रहा था।

हादसा

विमान के पायलय ने नहीं जारी किया मेडे

फ्लाइटराडार के आंकड़ों से पता चला कि विमान ने तेजी से नीचे उतरने से पहले अचानक यू-टर्न लिया था और 5 मिनट के भीतर ही इसने लगभग 34,000 फीट की ऊंचाई खो दी। इसके बाद 1,100 फीट की ऊंचाई तक गिर गया और रडार से गायब होने से पहले इसकी गति 211 किलोमीटर प्रति घंटे तक धीमी हो गई। लापता मालवाहक विमान के पायलट ने संपर्क टूटने से पहले संकटकालीन संदेश (मेडे) जारी नहीं किया था।

Advertisement

जांच

पाकिस्तान में पहले भी हुआ है ऐसा हादसा

वर्ष 2010 में, कराची से सूडान के खार्तूम जा रहा एक रूसी मालवाहक विमान हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें विमान सवार सभी 8 लोग मारे गए। विमान ने उड़ान भरने के कुछ मिटन बाद संपर्क खो दिया था। वर्ष 2020 में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का विमान कराची हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 99 यात्रियों में 2 को छोड़कर सभी की मौत हुई थी।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

कुछ इस तरह रडार से गायब हुआ विमान

Advertisement