Loading...
इमरान खान को शिफा की जगह PIMS लाकर लौटाया, मोबाइल की रोशनी में हुआ इलाज
इमरान खान की बहनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इलाज के बारे में जानकारी दी

इमरान खान को शिफा की जगह PIMS लाकर लौटाया, मोबाइल की रोशनी में हुआ इलाज

लेखन गजेंद्र
Aug 21, 2026
06:18 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गुरुवार रात में इस्लामाबाद के शिफा अंतरराष्ट्रीय अस्पताल की जगह पाकिस्तान आयुर्विज्ञान संस्थान (PIMS) ले जाया गया और वहीं से अडियाला जेल लौटा लाए। यह कहना है कि इमरान की बहन उजमा खान का, जिन्होंने पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने का आरोप लगाया है। उन्होंने PIMS के बारे में कहा कि इमरान की आंख पर पट्टी थी, जहां इलाज किया, वहां अंधेरा था और मोबाइल से रोशनी हो रही थी।

आपबीती

उजमा ने क्या कहा?

उजमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इमरान की आंखों की बीमारी राइट सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन (CRVO) का पता जनवरी में चलने के बाद से उन्हें इलाज के लिए कई बार PIMS ले जाया गया है।

उजमा ने बताया कि गुरुवार रात PIMS में, "चारों ओर अंधेरा छाया था। मुझे एक कार्यालय में ले जाया गया और एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन की टॉर्च से रोशनी की। फिर मुझे दूसरे कमरे में ले गए, जहां इमरान बैठा था।"

जांच

सिर्फ ब्लड प्रेशर की जांच हुई

उजमा ने बताया कि कमरे में 2-3 डॉक्टरों ने इमरान की आंखों की जांच कही और इंजेक्शन लगाने की बात कही। डॉक्टरों ने बताया कि उनके रक्तस्राव में सुधार है।

इसके बाद उनका ब्लड प्रेशर जांचा गया, जो 120/80 था। उजमा ने बताया कि इमरान खुश था कि उसे PIMS से शिफा ले जाया जाएगा।

इस दौरान इमरान सिर्फ एक ही बात कहते रहे कि उनके साथ 'क्रूरता' हो रही है और जेल में उसे प्रताड़ित किया जा रहा है।

ADVERTISEMENT

धोखा

उजमा को PIMS और इमरान के निजी चिकित्सक को शिफा ले गए

उजमा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में इमरान के निजी चिकित्सक डॉ फैसल सुल्तान भी थे, जिन्होंने बताया कि वे उजमा के साथ अडियाला जेल गए थे, लेकिन वहां से दोनों को अलग-अलग अस्पताल लाया गया।

उजमा को PIMS ले गए और उन्हें शिफा ले गए। वहां एक कमरे में ढाई घंटे तक इमरान का इंतजार कराया गया और लौटा दिया।

इमरान ने उजमा से बताया कि मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को ऐसे एकांत कारावास में रखकर मारा गया था।

ADVERTISEMENT