Loading...
पाकिस्तान: इमरान खान की बहन अलीमा खान लाहौर में गिरफ्तार, PTI ने की निंदा
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान को लाहौर में हिरासत में ले लिया गया है

पाकिस्तान: इमरान खान की बहन अलीमा खान लाहौर में गिरफ्तार, PTI ने की निंदा

Sep 20, 2026
06:01 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान में 27 सितंबर को होने वाले बड़े विरोध प्रदर्शन से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान को लाहौर पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। PTI ने इस गिरफ्तारी की निंदा की है और देश में राजनीतिक टकराव और ज्यादा बढ़ने की चेतावनी दी है। इधर, रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद इमरान की सेहत बिगड़ने पर डॉक्टरों की विशेष जेल पहुंची है।

गिरफ्तारी

कैसे हुई अलीमा ने गिरफ्तारी?

PTI के अनुसार, अलीमा को लाहौर पुलिस ने एक जमात खाना के बाहर से हिरासत में लिया।

PTI के आगामी 27 सितंबर के 'इस्लामाबाद मार्च' और धरने को देखते हुए अलीमा को लोक व्यवस्था रखरखाव कानून की धारा 3 के तहत हिरासत में लेकर कोट लखपत जेल स्थानांतरित कर दिया गया है।

PTI अध्यक्ष बैरिस्टर गोहर अली खान ने कहा कि अलीमा को हिरासत में रखना टकराव की आग में घी डालने का काम करेगा।

चिकित्सा

अडियाला जेल पहुंची डॉक्टरों की टीम

इधर, अडियाला जेल में इमरान की तबीयत बिगड़ने पर शिफा इंटरनेशनल और पिम्स (PIMS) के विशेषज्ञ डॉक्टरों का एक विशेष दल उनकी जांच के लिए जेल पहुंचा।

इमरान की कानूनी टीम और परिवार का आरोप है कि जेल प्रशासन की लापरवाही के कारण पूर्व प्रधानमंत्री सेंट्रल रेटिनल वेन अक्लूजन (CRVO) का शिकार हो गए हैं, जिससे उनकी दाहिनी आंख की लगभग 85 प्रतिशत रोशनी चली गई है।

हालांकि, सरकार इन दावों का खंडन करती है।

ADVERTISEMENT

कार्रवाई

PTI पर सरकार की देशव्यापी कार्रवाई

अलीमा की यह गिरफ्तारी PTI के खिलाफ सरकार द्वारा चलाए जा रहे एक बड़े अभियान का हिस्सा है।

27 सितंबर के इस्लामाबाद धरने को रोकने के लिए सरकार सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर रही है और अब तक PTI के 50 से अधिक कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में लिया जा चुका है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन दमनकारी कदमों और अलीमा की गिरफ्तारी के दूरगामी राजनीतिक परिणाम हो सकते हैं।

ADVERTISEMENT