Loading...
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने जेल में अपनी बहन से मुलाकात की
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने जेल में अपनी बहन से मुलाकात की

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने जेल में अपनी बहन से मुलाकात की

लेखन गजेंद्र
Aug 19, 2026
02:03 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को 9 महीने बाद अपने परिवार से रावलपिंडी की अडियाला जेल में मिलने की अनुमति दी गई। इमरान और उनकी बहन नोरीन नियाजी की मुलाकात जेल के कॉन्फ्रेंस रूम में हुई, जहां उन्होंने इमरान के स्वास्थ्य और अन्य मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान, नियाजी ने इमरान को यह भी बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने उनको इलाज के शिफा अंतरराष्ट्रीय अस्पताल जाने की अनुमति दी है।

मुलाकात

जेल से दूर रोक दिए गए परिवार के अन्य सदस्य

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के संस्थापक इमरान से मुलाकात के लिए उनकी अन्य बहनें अलीमा खानम, डॉ उज़मा खानम और उनके चचेरे भाई कासिम ज़मान भी पहुंचे थे।

डॉन अखबार के मुताबिक, अडियाला रोड पर स्थित एक सुरक्षा चौकी और सड़क चौराहे दहल नाका पर उन्हें रोक दिया गया और जेल जाने से मना कर दिया गया।

PTI सदस्य खालिद यूसुफ चौधरी और शाहिद खट्टक भी फैक्ट्री चेकपॉइंट पर मौजूद थे, जहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था।

मुलाकात

इमरान की पत्नी की भी परिवार से मुलाकात

इमरान की पत्नी बुशरा बीबी ने भी मंगलवार को जेल के एक कॉन्फ्रेंस रूम में अपने परिवार से मुलाकात की।

यह बैठक करीब 40 मिनट तक चली, जिसमें उनके स्वास्थ्य और कानूनी मामलों पर चर्चा हुई। इस बैठक में उनके बच्चे मूसा, मुबाशारा मानेका और उनकी भाभी मेहरुननिसा भी शामिल थीं।

अलीमा ने कहा कि इमरान को अस्पताल में जांच के लिए भेजने का सुप्रीम कोर्ट का पहले का फैसला पार्टी की 8 महीने की मांगों के बाद आया था।

ADVERTISEMENT

फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने क्या दिया है आदेश?

कई आरोपों का सामना कर रहे इमरान अडियाला जेल में 5 अगस्त, 2023 से बंद हैं। उनको 8 महीने के लिए एकांतवास में भी रखा गया था।

परिवार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने इमरान को हर मंगलवार-गुरुवार को अपने परिवार-वकील से मुलाकात की अनुमति दी है।

कोर्ट ने एक मेडिकल बोर्ड बनाने, बेटों से टेलीफोन पर बातचीत करने और 16 सितंबर तक इलाज की मंजूरी दी है।

इमरान की बहनों ने अंतिम बार नवंबर-दिसंबर 2025 में मुलाकात की थी।

ADVERTISEMENT