LOADING...
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, कहा- पुर्तगाल बसने की तैयारी में आधी नौकरशाही
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने नौकरशाही पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, कहा- पुर्तगाल बसने की तैयारी में आधी नौकरशाही

लेखन गजेंद्र
Aug 06, 2025
06:06 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को अपने देश की नौकरशाही पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि पाकिस्तान के आधे से ज्यादा नौकरशाही पुर्तगाल में संपत्ति खरीद चुकी है और कई वहां बसने की तैयारी कर रहे हैं। आसिफ ने अधिकारियों के भ्रष्टाचार को शर्मनाक करार देते हुए कहा कि "यह नौकरशाही हमारी भूमि को प्रदूषित कर रही है।"

दावा

ख्वाजा आसिफ ने क्या कहा?

आसिफ ने एक्स पर लिखा, 'हमारे प्यारे देश की आधी से ज़्यादा नौकरशाही पुर्तगाल में संपत्ति खरीद चुकी है और नागरिकता लेने की तैयारी में है। ये नामी नौकरशाह हैं, लेकिन अरबों रुपये खाकर आराम से रिटायरमेंट की जिंदगी जी रहे हैं। बुजदार (पंजाब प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार) के एक सबसे करीबी नौकरशाह को तो बेटी की शादी पर 4 अरब रुपये की सलामी मिली है और वो आराम से रिटायरमेंट की जिंदगी जी रहा है।'

आरोप

नेता केवल पिटते हैं और चुनाव लड़ते हैं- आसिफ

आसिफ ने आगे अपना गुस्सा निकालते हुए लिखा कि पाकिस्तान के नेता इनका (नौकरशाहों का) बचा-खुचा खाते हैं, उनके झूठन मिलती है और पिटते हैं। उन्होंने कहा कि नेता न प्लॉट लेते हैं और न विदेशी नागरिकता क्योंकि उन्हें चुनाव लड़ना होत है, लेकिन ये नौकरशाही पवित्र धरती को प्रदूषित कर रही है। पाकिस्तान सरकार के एक आंकड़े के मुताबिक, 2016-2024 तक करीब 3,000 पाकिस्तानियों ने पुर्तगाल की नागरिकता ली है, आसिफ की मानें तो इनमें अधिकतर नौकरशाह हैं।