LOADING...
पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने दो-राष्ट्र सिद्धांत को उठाया, कहा- मुस्लिम हिंदुओं से अलग
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने दो-राष्ट्र सिद्धांत का हवाला दिया

पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने दो-राष्ट्र सिद्धांत को उठाया, कहा- मुस्लिम हिंदुओं से अलग

लेखन गजेंद्र
Apr 17, 2025
12:36 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने प्रवासी पाकिस्तानियों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए दो-राष्ट्र के सिद्धांत का हवाला दिया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से कहा कि वे अपने बच्चों को हिंदुओं और मुसलमानों के बीच के गहरे मतभेदों के बारे में बताएं, जो इस्लामी गणराज्य के निर्माण का आधार है। जनरल मुनीर ने कहा कि हमारे पूर्वजों का मानना ​​था कि हम जीवन के हर पहलू में हिंदुओं से अलग हैं।

बयान

आगे क्या बोले जनरल मुनीर?

जनरल मुनीर ने आगे कहा, "हमारा धर्म अलग है। हमारे रीति-रिवाज अलग हैं। हमारी परंपराएं अलग हैं। हमारे विचार अलग हैं। हमारी महत्वाकांक्षाएं अलग हैं। आपको यह बात अपने बच्चों को जरूर बतानी चाहिए ताकि वे पाकिस्तान की कहानी कभी न भूलें।" बता दें, 1940 के दशक में पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना ने दो-राष्ट्र सिद्धांत का तर्क दिया, जिसका मतलब हिंदू और मुसलमान अलग-अलग राष्ट्र हैं। इस आधार पर, जिन्ना ने मुसलमानों के लिए एक अलग मातृभूमि मांगी।

ट्विटर पोस्ट

पाकिस्तान सेना प्रमुख का भाषण