Loading...
पाकिस्तान के 4 प्रांतों को 12 में विभाजित करना चाहते हैं सेना प्रमुख असीम मुनीर
पाकिस्तान के 4 प्रांतों को 12 में विभाजित करना चाहते हैं सेना प्रमुख असीम मुनीर

पाकिस्तान के 4 प्रांतों को 12 में विभाजित करना चाहते हैं सेना प्रमुख असीम मुनीर

लेखन गजेंद्र
Oct 09, 2026
02:08 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर देश की राजनीतिक में बड़ा हस्तक्षेप करते हुए बदलाव करने जा रहे हैं। द इकोनॉमिस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, मुनीर पाकिस्तान के 4 प्रशासनिक प्रांतों सिंध,पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान को छोटे-छोटे राज्यों में विभाजित करना चाहते हैं। वह संभावित रूप से इन चारों को 12 से 15 नए प्रांत बना सकते हैं। इन नए प्रांतों में 160 से अधिक क्षेत्र हो सकते हैं।

नक्शा

कैसे होगा प्रांतों का प्रबंधन?

पाकिस्तान के ये 4 प्रमुख प्रांत 1947 में देश के गठन के बाद से अपरिवर्तित रहे हैं। इसमें सबसे अधिक आबादी वाला प्रांत पंजाब है, जिसकी आबादी 12.8 करोड़ है, जो राष्ट्रीय आबादी के आधे से थोड़ी अधिक है।

बलूचिस्तान, सबसे कम आबादी वाला प्रांत, केवल 1.50 करोड़ लोगों का है, जो कुल आबादी का लगभग 6 प्रतिशत है।

रिपोर्ट के अनुसार, विभाजित नई छोटी-छोटी राजनीतिक इकाइयों पर निर्वाचित प्रमुखों, प्रांतीय विधानसभाओं के नामित व्यक्तियों द्वारा शासन की संभावना है।

दावा

मुनीर का क्या है तर्क?

रिपोर्ट के मुताबिक, मुनीर का दावा है कि पाकिस्तान के 4 प्रांत इतने बड़े हैं कि उनका सुचारू संचालन संभव नहीं है, और यही कारण है कि देश की हालत इतनी दयनीय है।

देश की खराब स्थिति के बारे में उनका कहना सही है, जहां मुद्रास्फीति दोहरे अंकों में है और विकास दर भारत की तुलना में आधी से भी कम है।

पाकिस्तानी विशेषज्ञों के मुताबिक, इसके पीछे सबसे बड़ा कारण वही संस्था है जिसका प्रतिनिधित्व मुनीर करते हैं।

ADVERTISEMENT