Loading...
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास 24 घंटे में चौथा हमला, बारूदी सुरंग से तेल टैंकर में आग
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास 24 घंटे में चौथा हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास 24 घंटे में चौथा हमला, बारूदी सुरंग से तेल टैंकर में आग

लेखन गजेंद्र
Nov 17, 2026
10:10 am

क्या है खबर?

ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव का असर अब भी होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास दिख रहा है। यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) एजेंसी ने एक्स पर बताया कि होर्मुज के पास ओमान के तट पर एक बारूदी सुरंग से टकराने के बाद एक तेल टैंकर में आग लग गई। यह घटना खासाब से 7 नॉटिकल मील (लगभग 13 किलोमीटर) दूर हुई है। पिछले 24 घंटों में इस इलाके में यह चौथा हमला है।

हमला

टैंकर पर सवार सभी सुरक्षित

UKMTO ने बताया कि उसे होर्मुज से गुजर रहे एक टैंकर से जुड़ी घटना की रिपोर्ट मिली है। इसमें सवार सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। अभी तक नुकसान का आकलन नहीं हुआ है।

बताया जा रहा है कि हमले में जहाज को निष्क्रिय कर दिया गया और उसके इंजन रूम में आग लग गई है।

ईरानी नौसेना ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि टैंकर अपने नेविगेशन सिस्टम बंद कर प्रतिबंधित समुद्री क्षेत्र से गुजर रहा था।

चेतावनी

ईरान ने दी है चेतावनी

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने एक बयान में कहा, "कुछ घंटे पहले, 2 तेल टैंकर गैर-कानूनी दक्षिणी शिपिंग रूट का इस्तेमाल करने की कोशिश में एक बारूदी सुरंग से टकरा गए।

रविवार से अब तक 6 टैंकरों में आग लग गई और वे जलमार्ग में डूब गए हैं।

बता दें कि ईरान ने शिपिंग ऑपरेटरों को बार-बार प्रतिबंधित समुद्री क्षेत्र में जाने से मना किया है। ईरान ने यहां आवाजाही नियंत्रित की है।

ADVERTISEMENT