क्या आ गया AGI का दौर? GPT-6 एस्ट्रा पर एनवीडिया CEO का बड़ा बयान
क्या है खबर?
एनवीडिया के CEO जेन्सेन हुआंग ने OpenAI के नए मॉडल GPT-6 एस्ट्रा को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस मॉडल के आने के साथ आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (AGI) का दौर शुरू हो गया है। हुआंग ने OpenAI को बधाई देते हुए बताया कि एस्ट्रा को करीब 1 लाख से ज्यादा एनवीडिया एनवीडिया ग्रेस ब्लैकवेल एनवीलिंक72 पर प्रशिक्षित किया गया। उनका कहना है कि कंपनी जल्द 4 लाख से ज्यादा GPU ऑनलाइन लाएगी।
AGI
क्या है AGI?
AGI का मतलब ऐसी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से है, जो इंसानों की तरह अलग-अलग कामों में समझ, तर्क और निर्णय क्षमता दिखा सके।
OpenAI इसे ऐसे स्वायत्त सिस्टम के रूप में बताता है, जो आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण कामों में इंसानों से बेहतर प्रदर्शन करें। हालांकि, हर विशेषज्ञ यह नहीं मानता कि GPT-6 एस्ट्रा AGI तक पहुंच गया है।
AI विशेषज्ञ गैरी मार्कस ने कहा कि इस दावे के लिए स्पष्ट परिभाषा और ठोस सबूत जरूरी हैं।
मॉडल
कितना शक्तिशाली है मॉडल?
OpenAI के मुताबिक GPT-6 एस्ट्रा उसका अब तक का सबसे शक्तिशाली AI मॉडल है।
कंपनी के अनुसार, यह कंप्यूटर इस्तेमाल, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, साइबर सुरक्षा, विज्ञान और कई पेशेवर काम कर सकता है। कंपनी का दावा है कि बेंचमार्क परीक्षणों में एस्ट्रा ने दूसरे उन्नत AI मॉडलों से बेहतर प्रदर्शन किया।
OpenAI के अधिकारियों का कहना है कि मॉडल की क्षमता से नए उत्पादों को पहले की योजना से करीब 6 महीने पहले जारी करना संभव हो रहा है।
उपलब्धता
सुरक्षा और उपलब्धता
OpenAI ने एस्ट्रा में सुरक्षा उपायों को भी मजबूत करने का दावा किया है।
कंपनी के अनुसार, साइबर सुरक्षा से जुड़े जोखिम कम करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है और इसे अब तक का सबसे ज्यादा गठबंधित मॉडल बताया गया है।
एस्ट्रा ChatGPT प्लस, प्रो, बिजनेस और एंटरप्राइज यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसे API के जरिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, AGI वाला दावा अभी बहस का विषय बना हुआ है।