Loading...
'हनुमान अंश' जैसी आध्यात्मिक कहानियां पसंद हैं? तो झटपट देख लें ये फिल्में
'हनुमान अंश' के बाद आध्यात्मिक सफर पर ले जाएंगी ये दमदार फिल्में

'हनुमान अंश' जैसी आध्यात्मिक कहानियां पसंद हैं? तो झटपट देख लें ये फिल्में

Sep 07, 2026
11:26 am

क्या है खबर?

नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' 7 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज के 31 दिनों 122.13 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। अगर 'हनुमान अंश' के बाद आपका रुझान आस्था, भक्ति और आध्यात्मिकता पर आधारित कहानियों की ओर बढ़ा है, तो बॉलीवुड की इन फिल्मों को भी जरूर देखें।

#1 & #2

'जय संतोषी मां' और 'कंतारा'

साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म 'जय संतोषी मां' हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार भक्ति फिल्मों में से एक है। संतोषी मां की इस फिल्म को आप OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर देख सकते हैं।

ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' में लोक-कथाओं, आस्था, प्रकृति और आध्यात्मिकता का जबरदस्त एक्शन ड्रामा के साथ मेल देखने को मिलता है। फिल्म 2 हिस्सों में है और अभी नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।

#3 & #4

'मुक्ति भवन' और 'PK'

साल 2016 में आई फिल्म 'मुक्ति भवन' सिर्फ मौत की कहानी नहीं है, बल्कि जिंदगी, परिवार, लगाव और मोक्ष के अर्थ को समझने की कोशिश है। 'मुक्ति भवन' को आप अभी जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

साल 2014 में आई राजकुमार हिरानी की फिल्म 'PK' धर्म और आस्था को व्यंग्य के नजरिए से दिखाती है। आमिर खान और अनुष्का शर्मा की इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

ADVERTISEMENT

जानकारी

#5 'OMG 2'

'OMG 2' आस्था और इंसान व भगवान के रिश्ते पर एक नया नजरिया पेश करती है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को आप OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

ADVERTISEMENT