Loading...
न्यूयॉर्क मेयर ने बंगाली समेत 4 भाषाओं में लॉन्च किया 'फ्री ब्रॉडवे टिकट' अभियान
न्यूयॉर्क मेयर जोहरान मामदानी ने बंगाली समेत 4 भाषाओं में लॉन्च किया 'फ्री ब्रॉडवे टिकट' अभियान

न्यूयॉर्क मेयर ने बंगाली समेत 4 भाषाओं में लॉन्च किया 'फ्री ब्रॉडवे टिकट' अभियान

Aug 17, 2026
05:30 pm

क्या है खबर?

न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान मामदानी ने शहर के हाई स्कूल के छात्रों को 2,000 से अधिक मुफ्त ब्रॉडवे टिकट देने की एक अनूठी पहल की घोषणा की है। यह घोषणा बंगाली और मंदारिन सहित 4 भाषाओं में की गई। उनकी घोषणा के वीडियो को ऑनलाइन जबरदस्त लोकप्रियता मिली है। यह पहल थिएटर डेवलपमेंट फंड (TDF) के सहयोग से शुरू की गई है और इसके तहत छात्र 7 ब्रॉडवे शो के मुफ्त टिकट जीतने के लिए लॉटरी में भाग लेंगे।

घोषणा

मामदानी ने बंगाली में की घोषणा

बंगाली भाषा के वीडियो में मामदानी छात्रों का 'केमोन अछो' (आप कैसे हैं) कहकर अभिवादन करते हैं और ब्रॉडवे टिकट मुफ्त में देने के बारे में बताते हैं।

वह कहते हैं, "अमरा न्यूयॉर्क सिटी पोक्खो थेके ब्रॉडवे शो देखर जोन्नो 2,000 एर बेशी फ्री टिकट दिछी" यानी शहर ब्रॉडवे शो के लिए 2,000 से अधिक मुफ्त टिकट दे रहा है।

वीडियो में छात्रों को मिलने वाली 2 महीने की मुफ्त TDF सदस्यता के बारे में भी बताया गया है।

भाषा

मेयर ने मंदारिन भाषा में भी की घोषणा

मामदानी ने घोषणा का मंदारिन संस्करण भी जारी किया, जिससे ब्रॉडवे टिकट पहल को और बढ़ावा मिला।

कई एक्स उपयोगकर्ताओं ने उनके भाषाई कौशल की प्रशंसा की। एक ने कहा, "मैंने इसे अपनी प्रेमिका (जो मंदारिन की मूल वक्ता है) को दिखाया, जिसने कहा कि वह बुरा नहीं है।"

एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, "मैंने इसे देखा और मुझे शर्म महसूस हुई कि उनकी चीनी भाषा मेरी भाषा से कहीं बेहतर है। वह बंगाली भाषा भी बोल रहे हैं।"

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

ADVERTISEMENT

कार्यक्रम

कार्यक्रम के तहत ब्रॉडवे की 7 प्रस्तुतियों के लिए मिलते हैं मुफ्त टिकट

अभियान में अंग्रेजी और स्पेनिश संस्करण भी शामिल थे, जो न्यूयॉर्क में बोली जाने वाली भाषाओं की विविधता को उजागर करते हैं।

अंग्रेजी में जारी घोषणा में ममदानी ने इस बात पर जोर दिया कि हर युवा न्यूयॉर्की को अपनी आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना ब्रॉडवे का अनुभव करने का अवसर मिलना चाहिए।

इस कार्यक्रम के तहत लॉटरी के माध्यम से 7 ब्रॉडवे प्रस्तुतियों के लिए मुफ्त टिकट और अन्य शो के लिए रियायती टिकट उपलब्ध कराए जाते हैं।

ADVERTISEMENT