Loading...
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह 22 नवंबर को भारत दौरे पर आएंगे, ये है कार्यक्रम
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह 22 नवंबर को भारत दौरे पर आएंगे

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह 22 नवंबर को भारत दौरे पर आएंगे, ये है कार्यक्रम

लेखन गजेंद्र
Nov 20, 2026
01:23 pm

क्या है खबर?

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र (बालेन) शाह अगले हफ्ते भारत के 2 दिवसीय आधिकारिक दौरे पर आएंगे। यह जानकारी नेपाली विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को दी। नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह 22 से 23 नवंबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान उनके साथ वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले, विदेश मंत्री शिशिर खनाल, मुख्य सलाहकार कुमार बेन, राजनीतिक सलाहकार असीम शाह समेत 34 सदस्यीय टीम होगी।

दौरा

प्रधानमंत्री मोदी सम्मान में लंच आयोजित करेंगे

अपनी यात्रा के दौरान, पहले दिन रविवार को प्रधानमंत्री शाह से विदेश मंत्री एस जयशंकर शिष्टाचार भेंट करेंगे।

इसके बाद शाह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे और राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री बालेन के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। बातचीत के बाद, दोनों प्रधानमंत्री एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी अपने नेपाली समकक्ष के सम्मान में लंच आयोजित करेंगे। शाह 23 नवंबर को काठमांडू लौटेंगे।

दौरा

भारत-नेपाल बिजनेस फोरम में लेंगे हिस्सा

शाह अपने 2 दिन के दौरे में उच्च-स्तरीय बातचीत के अलावा कई विकास परियोजना का उद्घाटन भी करेंगे और अन्य का शिलान्यास किया जाएगा।

दोनों देशों के बीच सहयोग के अलग-अलग क्षेत्रों में कई समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। वे नेपाल-भारत बिजनेस फोरम में भी शामिल होंगे।

दोनों देश संचार नेटवर्क का विस्तार करने, ऊर्जा संबंधी परियोजनाओं, व्यापार, परिवहन, निवेश, संचार और बुनियादी ढांचे सहित विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक सहयोग पर चर्चा होगी।

ADVERTISEMENT

उद्घाटन

अयोध्या-जनकपुर ट्रेन का उद्घाटन

शाह और मोदी 23 नवंबर को अयोध्या से चलकर बिहार के सीतामढ़ के रास्ते नेपाल के मैदानी इलाके में जनकपुर धाम तक जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

यह ट्रेन अयोध्या कैंट और जनकपुर धाम के बीच लगभग 604 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

रास्ते में यह अयोध्या धाम, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, बिहार में नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शिशो, मधुबनी, जयनगर से होकर जनकपुर धाम जाएगी।

ट्रेन हर सोमवार को अयोध्या कैंट से चलेगी। वापसी हर शनिवार को होगी।

ADVERTISEMENT