नेपाल ने भारतीय सेना प्रमुख को 'मानद जनरल' से नवाजा, दोस्ती का अटूट रिश्ता और गहराया
दुनिया
भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठी को नेपाल थल सेना ने मानद जनरल रैंक से नवाजा है। यह सम्मान दोनों देशों की मजबूत दोस्ती का बड़ा प्रतीक है। यह समारोह काठमांडू के शीतल निवास में हुआ, जिसकी अध्यक्षता नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने की। यह परंपरा 1950 से चली आ रही है।
जनरल सेठी की नेपाल थल सेना प्रमुख से मुलाकात
जनरल सेठी के 4 दिवसीय नेपाल दौरे के दौरान कई अहम गतिविधियां हुईं। उन्होंने सैन्य सहयोग बढाने के लिए नेपाल थल सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल से लंबी बातचीत की। इस मौके पर उन्होंने नेपाल को सैन्य और मेडिकल उपकरण भी सौंपे। साथ ही उन्होंने एक पौधा भी लगाया और भारत के राजदूत से भी मिले। इन सभी प्रयासों का उद्देश्य भारत और नेपाल के बीच रक्षा संबंधों को आपसी सम्मान के साथ और मजबूत करना है।