Loading...
अंतरराष्ट्रीय कोर्ट ने म्यांमार को रोहिंग्याओं के नरसंहार का दोषी माना, कहा- 10,000 हत्याओं के सबूत
ICJ ने म्यांमार को रोहिंग्या मुसलमानों की हत्या का दोषी करार दिया है (फाइल तस्वीर)

अंतरराष्ट्रीय कोर्ट ने म्यांमार को रोहिंग्याओं के नरसंहार का दोषी माना, कहा- 10,000 हत्याओं के सबूत

लेखन आबिद खान
Nov 19, 2026
05:46 pm

क्या है खबर?

म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ हुई हिंसा को लेकर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने म्यांमार को रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ नरसंहार का दोषी करार दिया है। पीठ के 15 में से 9 जजों ने म्यांमार के खिलाफ फैसला सुनाया, जबकि 6 ने फैसले पर असहमति जताई। इस दौरान कोर्ट ने कहा कि सामने आए सबूतों के आधार पर यह पता चला कि 2017 में लगभग 10,000 रोहिंग्याओं को मार डाला गया था।

टिप्पणी

कोर्ट ने कहा- म्यांमार ने रोहिंग्याओं के खिलाफ व्यापक हिंसा की

ICJ के अध्यक्ष युजी इवासावा ने कहा कि कोर्ट ने 9-6 के फैसले में पाया कि म्यांमार ने नरसंहार समझौते के तहत अपने दायित्वों का उल्लंघन करते हुए उत्तरी रखाइन राज्य में रोहिंग्या समूह के खिलाफ नरसंहार किया है।

उन्होंने कहा, "कोर्ट ने पाया कि म्यांमार के सुरक्षा बलों ने हजारों रोहिंग्या नागरिकों की हत्या की, यौन हिंसा को अंजाम दिया, बच्चों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं कीं और बांग्लादेश भागने की कोशिश कर रहे रोहिंग्याओं पर हमला किया।"

टिप्पणी

म्यांमार ने शवों को जलाकर और बुलडोजर चलाकर सबूत नष्ट किए- कोर्ट

कोर्ट ने कहा, "म्यांमार ने शवों को जलाकर या अन्य तरीकों से उनका निपटान करके सबूतों को बड़े पैमाने पर नष्ट किया। उन स्थलों को जला दिया और बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया, जहां हत्याएं की गई थीं, जिससे 2017 में जो हुआ उसकी किसी भी प्रभावी जांच में बाधा उत्पन्न हुई। म्यांमार नरसंहार सम्मेलन के अनुच्छेद 3 के तहत अपराध करने वाले लोगों की जांच करने, उन पर मुकदमा चलाने और उन्हें दंडित करने में विफल रहा है।"

ADVERTISEMENT

अपराध

कोर्ट ने म्यांमार को 4 अपराधों का दोषी पाया

कोर्ट ने म्यांमार को नरसंहार से जुड़े कम से कम 4 अपराधों का दोषी पाया है। इनमें नागरिकों की सामूहिक हत्या, लाखों लोगों का जबरन विस्थापन, रोहिंग्या समूह को गंभीर नुकसान पहुंचाना और जन्म को रोकना शामिल है।

कोर्ट ने कहा, "रोहिंग्या लोगों के साथ 2017 से बहुत पहले से ही दूसरे दर्जे के नागरिकों जैसा व्यवहार किया जाता था। उन्हें जबरन गर्भनिरोधक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भी मजबूर किया गया।"

ADVERTISEMENT

मामला

क्या है मामला?

अगस्त, 2017 में म्यांमार की सेना ने रोहिंग्या विद्रोही समूह के हमले के बाद सैन्य कार्रवाई शुरू की थी। इस दौरान बड़े पैमाने पर हत्याएं, दुष्कर्म और आगजनी की घटनाएं सामने आई थीं।

हिंसा के कारण 7 लाख से ज्यादा रोहिंग्या घर छोड़कर बांग्लादेश भाग गए थे।

इसे लेकर अफ्रीकी देश गाम्बिया ने 2019 में ICJ में म्यांमार के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। गाम्बिया का आरोप था कि म्यांमार ने 1948 के नरसंहार रोकथाम समझौते का उल्लंघन किया है।

ADVERTISEMENT