LOADING...
ईरानी सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई अमेरिका के साथ शांति वार्ता करने पर हुए सहमत- रिपोर्ट
ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के अमेरिका के साथ वार्ता के लिए सहमत होने की रिपोर्ट आई है

ईरानी सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई अमेरिका के साथ शांति वार्ता करने पर हुए सहमत- रिपोर्ट

Mar 24, 2026
02:47 pm

क्या है खबर?

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच पिछले 25 दिनों से जारी संघर्ष अब थमने की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका के साथ संभावित समझौते की दिशा में आगे बढ़ने पर सहमति जताई है। यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से सोमवार को ईरान की ऊर्जा सुविधाओं पर 5 दिन तक हमले रोकने के ऐलान के बाद उठाया गया है। आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।

रिपोर्ट

मीडिया रिपोर्ट में किया गया है दावा

सऊदी अरब के प्रमुख समाचार चैनल अल अरबिया ने इजरायली मीडिया का हवाला देते हुए दावा किया है कि ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने और संभावित शांति समझौते की दिशा में आगे बढ़ने पर सहमति जताई है। यह रिपोर्ट चल रहे संघर्ष के बीच एक संभावित राजनयिक पहल का संकेत है। इससे पहले ईरान के समझौता वार्ता की खबरों को फर्जी बताए जाने की बात सामने आई थी।

बयान

ट्रंप ने दिया था अहम बयान

इससे पहले सोमवार को ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दिन अच्छी बातचीत हुई। ईरान ने समझौते के प्रमुख बिंदुओं के रूप में वर्णित बातों पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा था कि बातचीत जारी रहने की उम्मीद है। इससे युद्ध के जल्द समाप्त होने की संभावना बढ़ गई है। उन्होंने यह भी बताया था कि उनके मध्य पूर्व दूत स्टीव विटकॉफ और करीबी सहयोगी जेरेड कुशनर ईरानी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत में शामिल थे।

Advertisement

समय

ट्रंप ने बातचीत के लिए 5 दिन का समय देने की बात कही

ट्रंप ने टेनेसी के मेम्फिस में कहा, "ईरान के साथ हम लंबे समय से बातचीत कर रहे हैं और इस बार वे वाकई गंभीर हैं।" उन्होंने आगे कहा, "वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए 5 दिन का समय दिया गया है। फिर देखेंगे कि इससे क्या होता है। मैं कहूंगा कि युद्ध समाप्त हो जाएगा। यह सभी के लिए एक बहुत अच्छा समझौता साबित हो सकता है।" इससे पहले ट्रंप ने 5 दिन हमले रोकने का ऐलान किया था।

Advertisement