डोनाल्ड ट्रंप ने CNN को किया था प्रतिबंधित, मेलानिया ने अपने कार्यक्रम को कवर करने बुलाया
क्या है खबर?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा CNN समेत 3 मीडिया आउटलेट्स को व्हाइट हाउस में प्रतिबंधित करने के बाद प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने CNN को न्यौता दिया है। मेलानिया के कार्यालय ने मंगलवार को न्यूयॉर्क में उनके एक कार्यक्रम को कवर करने के लिए CNN के एक रिपोर्टर के अनुरोध को मंजूरी दे दी है। द इंडिपेंडेंट ने ट्रंप की पत्नी मेलानिया के कार्यालय के एक अधिकारी से इस अनुमोदन की पुष्टि की है।
कार्यक्रम
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान कार्यक्रम को कवर करेगा CNN
CNN की वरिष्ठ व्हाइट हाउस रिपोर्टर बेट्सी क्लेन को संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान मेलानिया के 'फोस्टरिंग द फ्यूचर टुगेदर' कार्यक्रम को कवर करने की अनुमति मिली है।
यह कार्यक्रम तकनीकी कंपनियों के साथ निजी क्षेत्र की साझेदारी को बढ़ावा देगा।
बता दें कि क्लेन CNN की वरिष्ठ व्हाइट हाउस रिपोर्टर हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने खबर दी थी कि ट्रंप के प्रतिबंध के बाद व्हाइट हाउस के चेकपॉइंट पर सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने उनका प्रेस पास जब्त कर लिया था।
मुकदमा
ट्रंप प्रशासन के फैसले के खिलाफ कोर्ट गए हैं चैनल
ट्रंप प्रशासन ने CNN, एमएस नाउ और पॉलिटिको को व्हाइट हाउस में प्रवेश से प्रतिबंधित किया है, जिसके बाद इन चैनलों ने संघीय मुकदमा दायर किया है।
उन्होंने तर्क दिया कि प्रशासन ने उनकी रिपोर्टिंग के कारण उन्हें प्रवेश से रोककर उनके प्रथम संशोधन अधिकारों का उल्लंघन किया है।
इसके बाद, अमेरिका के 5 प्रमुख टीवी नेटवर्क, ABC, CBS, NBC और फॉक्स न्यूज ने व्हाइट हाउस टीवी पूल के हिस्से के रूप में अपना कवरेज निलंबित कर दिया है।