लंदन के गोल्डर्स ग्रीन में यहूदी समुदाय के 2 लोगों को चाकू मारा गया, आरोपी गिरफ्तार
क्या है खबर?
लंदन के गोल्डर्स ग्रीन इलाके में बुधवार को यहूदी समुदाय के 2 लोगों पर चाकू से हमला किया गया है। दोनों घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने एक बयान में बताया कि घायलों में एक की उम्र 70 साल और दूसरे की उम्र 30 साल है। दोनों की हालत स्थिर है। पुलिस ने हमला करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसकी उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है।
बयान
मेयर के लंदन और विदेश मंत्रालय का आया बयान
लंदन के मेयर सादिक खान ने हमले की निंदा की और कहा कि समाज में यहूदी-विरोध के लिए बिल्कुल भी कोई जगह नहीं होनी चाहिए। ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर एक बयान में कहा कि ब्रिटिश यहूदियों को यहूदी के रूप में खुलकर जीने के लिए सुरक्षा गश्ती दल और आपातकालीन स्वयंसेवकों की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। बहुत हो गया। मंत्रालय ने निर्णायक और तत्काल कार्रवाई करने की बात कही है।
आंतकवाद
आतंकवाद विरोधी जांच शुरू
पुलिस ने बताया कि संदिग्ध की राष्ट्रीयता, पृष्ठभूमि और किसी भी आतंकवादी संबंध का पता लगाने के लिए आतंकवाद विरोधी अधिकारी जांच का नेतृत्व कर रहे हैं। पिछले महीने, उत्तरी लंदन के गोल्डर्स ग्रीन में ही एक यहूदी चैरिटी से संबंधित 4 एम्बुलेंस में आगजनी करने वालों ने आग लगा दी थी। इसके बाद एक यहूदी प्रार्थना स्थल और एक यहूदी धर्मार्थ संस्था के परिसर पर हमला हुआ था। उत्तरी लंदन में गोल्डर्स ग्रीन यहूदी आबादी वाला इलाका है।
ट्विटर पोस्ट
लंदन में हमले का वीडियो (सावधान- दृश्य विचलित कर सकते हैं)
HORRIBLE FOOTAGE 🔴
— Open Source Intel (@Osint613) April 29, 2026
First footage of the London stabbing attack. The attacker identified and targeted Jewish victims. pic.twitter.com/ZhAZshXWpA