LOADING...
किम जोंग उन ने अपनी किशोर बेटी किम जू ऐ को उत्तराधिकारी चुना, जल्द होगा ऐलान
किम जोंग उन ने अपनी किशोर बेटी किम जू ऐ को उत्तराधिकारी चुना

किम जोंग उन ने अपनी किशोर बेटी किम जू ऐ को उत्तराधिकारी चुना, जल्द होगा ऐलान

लेखन गजेंद्र
Feb 12, 2026
04:26 pm

क्या है खबर?

दक्षिण कोरिया की जासूसी एजेंसी ने गुरुवार को संसद में बताया कि उत्तर कोरिया के तानाशाह नेता किम जोंग उन ने अपनी किशोर बेटी किम जू ऐ को उत्तराधिकारी चुन लिया है। राष्ट्रीय खुफिया सेवा (NIS) ने कहा कि यह आकलन कई परिस्थितियों को ध्यान में रखकर निकाला गया है, जिसमें आधिकारिक कार्यक्रमों में किम जू ऐ की बढ़ती प्रमुख सार्वजनिक उपस्थिति भी शामिल है। NIS ने कहा कि वह उत्तर कोरिया के पार्टी सम्मेलन पर कड़ी नजर रखे है।

जासूसी

पार्टी सम्मेलन में भाग लेने पर काफी हद तक मुहर लगेगी

NIS ने बताया कि उत्तर कोरियाई पार्टी का सम्मेलन इस महीने के अंत में है। यह उत्तर कोरिया का सबसे बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम है, जो 5 साल में एक बार होता है। एजेंसी के मुताबिक, अगर किम जू सम्मेलन में शामिल होती हैं, तो उत्तराधिकारी की बात पर काफी हद तक मुहर लग जाएगी। एजेंसी ने बताया कि इसी सम्मेलन में प्योंगयांग से अगले 5 वर्षों के लिए विदेश नीति, युद्ध योजना और परमाणु प्राथमिकताओं को लेकर अधिक जानकारी मिलेगी।

सांसद

अब उत्तराधिकारी पदनाम के चरण में हैं किम जू

दक्षिण कोरियाई सांसद ली सियोंग-क्वेन ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि किम जू को पहले NIS ने उत्तराधिकारी बनने के लिए 'प्रशिक्षित' बताया था, जबकि अब 'उत्तराधिकारी पदनाम' पाने के चरण में हैं। ली ने कहा, "किम जू कोरियाई पीपुल्स आर्मी की स्थापना वर्षगांठ और कुमसुसान पैलेस ऑफ द सन की यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल रही हैं। कुछ राज्य नीतियों पर उनकी राय के संकेत मिले हैं। इसलिए वह उत्तराधिकारी के रूप में नामित हो सकती हैं।"

Advertisement

संकेत

पिता के साथ विदेश यात्रा और सैन्य कार्यक्रमों में दिख रही हैं किम जू

BBC के मुताबिक, किम जू ऐ के बारे में बहुत कम जानकारी है। हालांकि, हाल के महीनों में सितंबर में बीजिंग की यात्रा में उनको अपने पिता के साथ देखा गया था। यह उनकी पहली ज्ञात विदेश यात्रा थी। किम जू किम जोंग उन और उनकी पत्नी री सोल जू की इकलौती ज्ञात संतान हैं। बताया जाता है कि किम जोंग का एक बड़ा बेटा भी है, लेकिन इस बेटे को कभी स्वीकार्यता नहीं मिली और मीडिया में दिखाया गया।

Advertisement