LOADING...
बेंगलुरु: सैर पर निकली महिला पर झपटा पड़ोस का पालतू कुत्ता, चेहरे-गर्दन पर 50 टांके लगे
बेंगलुरु में सैर पर निकली महिला पर झपटा पड़ोस का पालतू कुत्ता (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बेंगलुरु: सैर पर निकली महिला पर झपटा पड़ोस का पालतू कुत्ता, चेहरे-गर्दन पर 50 टांके लगे

लेखन गजेंद्र
Jan 30, 2026
06:33 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक डरावना वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक पालतू कुत्ता पड़ोस की महिला को बुरी तरह नोंच रहा है। घटना 26 जनवरी को सुबह साढ़े 6 बजे HSR लेआउट के टीचर्स कॉलोनी में घटी है। महिला को कुत्ते ने इतनी बुरी तरह नोंचा कि उनके हाथ, पैर गर्दन और चेहरे पर 50 टांके लगे हैं। घायल महिला के पति ने पालतू कुत्ते के मालिक अमरेश रेड्डी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

घटना

क्या है पूरा मामला?

टीचर्स कॉलोनी में रहने वाली महिला सोमवार सुबह साढ़े 6 बजे सैर पर निकली थीं। तभी कॉलोनी में रहने वाले अमरेश रेड्डी के खतरनाक पालतू कुत्ते ने बिना उकसावे के महिला को देखते ही उन पर हमला कर दिया। कुत्ते ने महिला को जमीन पर पटक दिया और बुरी तरह नोंचता रहा। कुत्ते के मालिक ने महिला को बचाने की कोशिश की, लेकिन कुत्ते ने महिला को नहीं छोड़ा। फिर एक महिला ने पीटकर कुत्ते को घर में बंद किया।

ट्विटर पोस्ट

घटना का वीडियो सामने आया

Advertisement

जांच

पुलिस ने जांच शुरू की, महिला अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद महिला को कार से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनके चेहरे, पैर, गर्दन, हाथ में 50 टांके लगे हैं। अभी उनकी हालत स्थिर है, लेकिन उनको भर्ती किया गया है। महिला ने पति ने कुत्ते के मालिक पर लापरवाही का आऱोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर मौजूद गवाहों के बयान दर्ज किए हैं और CCTV के आधार पर सबूत जुटा रही है।

Advertisement