Loading...
दुनिया के 50 सबसे प्रभावशाली मुसलमानों में केवल एक भारतीय भी शामिल
दुनिया के 50 सबसे प्रभावशाली मुसलमानों में भारत से मौलाना मदनी शामिल

दुनिया के 50 सबसे प्रभावशाली मुसलमानों में केवल एक भारतीय भी शामिल

लेखन गजेंद्र
Nov 17, 2026
02:08 pm

क्या है खबर?

जॉर्डन में मौजूद रॉयल इस्लामिक स्ट्रेटेजिक स्टडीज सेंटर (RISSC) की सालाना रिपोर्ट में दुनिया के 500 सबसे प्रभावशाली मुसलमानों की सूची जारी की गई है। इसमें शीर्ष 50 में पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सबसे आगे हैं। सूची में एक भारतीय मुस्लिम भी शामिल हैं, जो जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी हैं। मदनी इस सूची में 18वें पायदान पर हैं। आइए, जानते हैं कि मदनी इस सूची में क्यों हैं?

सूची

RISSC क्या है?

RISSC का मुख्यालय जॉर्डन के अम्मान में है, जिसका स्थापना 2007 में हुई थी। यह रॉयल आल अल-बैत इंस्टीट्यूट फॉर इस्लामिक से संबद्ध है।

इसका काम इस्लाम, मुस्लिम समाज, धार्मिक विचार और अंतरधार्मिक संबंधों पर शोध एवं प्रकाशन करना है। यह दुनियाभर के मुस्लिम समुदायों पर प्रभाव डालने वाले 500 लोगों की पहचान करती है।

यह काम 2009 में शुरू हुआ था और नवंबर 2026 में इसका 18वां संस्करण यानी 2027 संस्करण प्रकाशित हुआ है।

सूची

मक्का समझौते की वजह से शीर्ष पर 5 नेताओं को एक साथ जगह

सूची में 5 नेताओं को शीर्ष पर एक साथ रखा गया है, जिसमें आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ के अलावा 3 और नेता शामिल हैं।

दरअसल, पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के बीच हुए मक्का संयुक्त रक्षा समझौते की वजह से उनकी भूमिका को सराहा गया है।

इसलिए सूची में संयुक्त रूप से पहले पायदान पर सऊदी के किंग सलमान, सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन शामिल हैं।

ADVERTISEMENT

असरदार

अनरैंक्ड 450 से सीधे सबसे असरदार बने मुनीर और शरीफ

सूची में दुनियाभर के 500 असरदार मुसलमानों का नाम है, जिनमें से सिर्फ 50 को अलग-अलग रैंक दी गई है, बाकी 450 को अलग श्रेणी में बांटा गया है।

मुनीर और शहबाज शरीफ भी पहले के संस्करण में अनरैंक्ड 450 में थे, लेकिन 18वें संस्करण में उनका ऊपर आना खासतौर पर अहम हो गया है।

18वें संस्करण में पहली बार प्रकाशक ने शीर्ष पर कई नेताओं का नाम लिया है। इसमें चौथे स्थान पर ईरानी सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई है।

ADVERTISEMENT

रैंक

कौन हैं मदनी और वे सूची में क्यों हैं?

जमीयत उलेमा-ए-हिंद 1919 में देवबंदी विद्वानों द्वारा बनाया प्रमुख सामाजिक-धार्मिक संगठन है।

संगठन ने समग्र राष्ट्रवाद की वकालत की और केवल धर्म को राष्ट्रीय पहचान तय करने का विरोध किया है।

मदनी ने 1992 में दारुल उलूम देवबंद से स्नातक किया है। उनके दादा-पिता भी इसके प्रमुख थे।

रिपोर्ट में अल्पसंख्यक अधिकारों के लिए कानूनी वकालत, वक्फ संपत्ति की रक्षा, आतंकवाद की आलोचना, गाजा में इजरायली ऑपरेशन की आलोचना और फिलिस्तीनी अधिकारों के लिए उनके समर्थन का जिक्र है।

रैंक

पिछले साल के मुकाबले 2 पायदान नीचे आए मदनी

'द मुस्लिम 500' के 2027 एडिशन में टॉप 50 में सिर्फ मदनी शामिल हैं। हालांकि, वे पिछले साल की रैंकिंग से 2 पायदान नीचे हैं।

सूची में अनरैंक्ड 450 की श्रेणी में हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी, इस्लामिक उपदेशक ज़ाकिर नाइक (अब मलेशिया में देश निकाला), बिजनेसमैन अजीम प्रेमजी और दाऊदी बोहरा नेता सैयदना मुफद्दल सैफ़ुद्दीन शामिल हैं।

अभिनेता शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान और शबाना आजमी के साथ संगीतकार एआर रहमान भी सूची में हैं।

ADVERTISEMENT