इटली: हिंसक प्रदर्शन पर 21 लाख जुर्माना, 5 साल जेल; प्रदर्शनकारी नाबालिग तो माता-पिता करेंगे भरपाई
क्या है खबर?
इटली में हिंसक प्रदर्शनों से निपटने के लिए सख्त सजा और जुर्माने के प्रावधान किए गए हैं। सरकार ने एक नए सुरक्षा पैकेज को मंजूरी दी है, जिसमें हिंसक प्रदर्शनकारियों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान है। अब इटली में हिंसक प्रदर्शन करने वालों को 5 साल तक जेल और करीब 21 लाख रुपये तक जुर्माना देना पड़ सकता है। वहीं, अगर नाबालिग हिंसा में शामिल पाए जाते हैं, तो नुकसान की भरपाई उनके परिजनों को करनी होगी।
सजा
चेहरा छिपाने पर और ज्यादा जुर्माना
नए नियमों में प्रदर्शनों के दौरान हिंसक भागीदारी को विशिष्ट अपराध के रूप में परिभाषित किया गया है।
5 या 2 से अधिक लोगों द्वारा सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने वाले हिंसक कृत्यों में शामिल व्यक्ति को 5 साल की जेल और 21 लाख रुपये तक जुर्माना हो सकता है।
यदि अपराधी चेहरा ढक लेते हैं या किसी को चोट पहुंचाते हैं तो और ज्यादा जुर्माना लगेगा। तोड़फोड़ में शामिल लोगों के लिए भी कड़ी सजा का प्रावधान है।
परिजन
नाबालिगों को भी हिरासत में ले सकेगी पुलिस
नए कानून के तहत, अगर नाबालिग तोड़फोड़ में शामिल पाए जाते हैं, तो नुकसान की भरपाई उनके परिजनों को करना होगी।
वहीं, सार्वजनिक व्यवस्था के लिए संभावित खतरे से जुड़े कुछ मामलों में 14 से 17 वर्ष की आयु के नाबालिगों को भी हिरासत में लिया जा सकेगा। पहले केवल वयस्कों को ही हिरासत में लिया जा सकता था।
मिलान शहर में साल के अंत तक 500 अतिरिक्त सैनिकों को तैनात करने की योजना बनाई गई है।