LOADING...
इजरायल की अमेरिका को चेतावनी, ईरान ने रची है ट्रंप की हत्या की साजिश
इजरायल की खुफिया एजेंसियों ने अमेरिका को डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश की जानकारी दी

इजरायल की अमेरिका को चेतावनी, ईरान ने रची है ट्रंप की हत्या की साजिश

लेखन गजेंद्र
Jul 10, 2026
11:10 am

क्या है खबर?

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ने के बाद इजरायल की खुफिया एजेंसियों ने वाशिंगटन को ईरानी साजिश को लेकर आगाह किया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बताया कि इजरायल ने अमेरिका के साथ कुछ खुफिया जानकारी साझा की है, जिसमें ईरान द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की नई साजिश की जानकारी है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि खुफिया जानकारी कब और किस माध्यम से दी गई है।

साजिश

ट्रप की हत्या की लगातार मिल रही खुफिया जानकारी

रिपोर्ट के मुताबिक, यह चेतावनी इसी सप्ताह मिली है। हालांकि, अमेरिका को हाल में ट्रंप की हत्या की संभावित योजनाओं की जानकारी मिल रही थी, लेकिन इजरायल की नई चेतावनी विशिष्ट साजिश से संबंधित है। ईरान 2020 में ट्रंप के आदेश पर कुद्स फोर्स के जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद से सार्वजनिक रूप से ट्रंप की हत्या की प्रतिज्ञा कर रहा है। खुफिया रिपोर्ट को कुछ अमेरिकी अधिकारी ट्रंप को प्रभावित करने का इजरायली प्रयास मान रहे हैं।

बयान

ट्रंप ने खुद स्वीकारा- ईरान कराना चाहता है हत्या

इजरायली खुफिया रिपोर्ट को इस बात से भी पुख्ता माना जा रहा है क्योंकि तुर्की से लौटते समय राष्ट्रपति ट्रंप ने पत्रकारों से इसका जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि ईरान उनको रास्ते से हटाना चाहता है और वह इस्लामिक देश के दुश्मनों की सूची में पहले स्थान पर हैं। यही नहीं, ईरान में दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के 7 दिवसीय अंतिम संस्कार समारोहों में भी अमेरिकी राष्ट्रपति की मौत की मांग प्रमुखता से उठाई गई है।

Advertisement

बातचीत

ट्रंप और नेतन्याहू की बात

इस बीच, इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि बेंजामिन नेतन्याहू और ट्रंप के बीच लगातार संपर्क बना हुआ है और गुरुवार को दोनों के बीच एक और बातचीत हुई है। कार्यालय ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने नेतन्याहू को खाड़ी में अमेरिकी कदमों के बारे में अपडेट दिया। नेतन्याहू ने तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन और उनके लोगों द्वारा इजरायल के खिलाफ दिए बयानों की गंभीरता की तरफ ट्रंप का ध्यान खींचा और सुरक्षा की जरूरत पर जोर दिया।

Advertisement