LOADING...
इजरायल ने युद्धविराम के बावजूद लेबनान पर फिर हमला किया, 5 की मौत
इजरायल ने लेबनान पर फिर हमले किए हैं

इजरायल ने युद्धविराम के बावजूद लेबनान पर फिर हमला किया, 5 की मौत

लेखन आबिद खान
Jun 20, 2026
11:37 am

क्या है खबर?

इजरायल ने लेबनान पर फिर हमले किए हैं, जिनमें कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है। ये हमले ऐसे वक्त हुए हैं, जब एक दिन पहले ही दोनों देशों में युद्धविराम पर सहमति बनी थी। लेबनान की सरकारी न्यूज एजेंसी NNA के मुताबिक, इजराइल के विमान और ड्रोन ने रातभर नबातिएह इलाके में कई जगह हमले किए, जिनमें रिहायशी इमारतें और घरों को निशाना बनाया गया। साथ ही इजरायली सेना ने तोप के गोले भी दागे।

हमले

ड्रोन और विमान से हुए हमले

NNA के मुताबिक, अरब सलीम गांव पर इजरायली हमले में 3 लोग मारे गए। देइर एज-जहरानी म्युनिसिपैलिटी पर हमले में एक व्यक्ति मारा गया। दौइर गांव में एक मोटरसाइकिल पर इजरायली ड्रोन हमले में एक व्यक्ति मारा गया। अल-नुमाइरिया गांव पर हवाई हमले में कई घर तबाह हो गए। इजरायली विमान हमले में काफर गोज गांव की 2 रिहायशी इमारत तबाह हो गई। इसके अलावा कफर रेमन, नबातिह अल-फौका, शूकिन, हब्बूश, जेबदीन, सजद और महमूदिया गांव पर भी हमले हुए।

युद्धविराम

हमलों से युद्धविराम को लेकर बढ़ी अनिश्चितता

ये हमले पहले से ही नाजुक युद्धविराम को लेकर अनिश्चितता और बढ़ा सकते हैं। ईरान ने भी अमेरिका के साथ युद्धविराम को लेकर एक अहम शर्त रखी है कि लेबनान समेत सभी मोर्चों पर युद्ध रोका जाएगा। इससे पहले भी इजरायली हमले के बाद ईरान ने स्विट्जरलैंड में अमेरिका के साथ होने वाली वार्ता स्थगित कर दी थी। साथ ही इजरायली हमले अमेरिका के साथ भी तनाव को बढ़ा रहे हैं।

Advertisement