Page Loader
मोजाम्बिक में इस्लामी आतंकवादियों में फुटबॉल मैदान में काटे 50 लोगों के सिर

मोजाम्बिक में इस्लामी आतंकवादियों में फुटबॉल मैदान में काटे 50 लोगों के सिर

Nov 10, 2020
07:01 pm

क्या है खबर?

अफ्रीकी देश मोजाम्बिक में काबो डेलगाडो प्रांत पिछले कुल दिनों से इस्लामी आतंकवादियों का कहर मचा हुआ है। इस्लामी आतंकवादियों पिछले कुछ दिनों में प्रांत के कई गांवों में हमला कर 50 से अधिक लोगों की नृशंस हत्या कर दी। इसके अलावा कई महिला और बच्चों का अपहरण भी कर लिया। राज्य मीडिया और पुलिस ने के अनुसार इस्लामी आतंकवादियों द्वारा पिछले तीन सालों में प्रांत में किए गए खूंखार हमलों में यह हमला सबसे खतरनाक साबित हुआ है।

घटना

फुटबॉल मैदान में ले जाकर काटे 50 लोगों के सिर

BBC के अनुसार पुलिस ने बताया कि गत शुक्रवार रात ISIS से जुड़े इस्लामिक आतंकियों ने नानजिंग गांव में 'अल्लाहु अकबर' के नारे लगाते हुए घरों को जला दिया और दो लोगों की हत्या कर दी। इसके अलावा कई महिलाओं का अपहरण कर लिया। इसी तरह मुताइड गांव में भी आतंकियों ने हमला किया और जान बचाकर भागे करीब 50 लोगों को पकड़कर फुटबॉल मैदान में ले गए और वहां सभी के सिर काट दिए।

हैवानियत

आतंकियों ने सिर काटने के बाद शरीर के टुकड़े किए

पुलिस ने बताया कि मृतकों में 15 किशोर शामिल हैं। आतंकियों ने सिर काटने के बाद सभी के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। इससे पूरा फुटबॉल मैदान खूल से लाल हो गया। इसके बाद आतंकियों ने गांव में जाकर परिवार वालों को उनका अंतिम संस्कार करने के लिए भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि पूरे क्षेत्र में शवों को टुकड़े फैले हुए थे। ऐसे में परिजनों ने सभी शवों के टुकड़ों को एकत्रित कर उनका सामूहिक अंतिम संस्कार किया।

कारण

इस्लामिक शासन की स्थापना के लिए युवाओं को संगठन में कर रहे भर्ती

पुलिस अधिकारी ने बताया कि काबो डेलगाडो प्रांत के लोग सरकार की उपेक्षा से तीन सालों से विद्रोह कर रहे हैं। इस्लामिक आतंकी इसी का फायदा उठाकर गांवों में हमले कर रहे हैं और इस्लामिक शासन की स्थापना के लिए युवाओं को जबरन संगठन में भर्ती कर रहे हैं। इस दौरान आतंकी संगठन में शामिल होने से इनकार करने वाले लोगों की हत्या कर देते हैं और अन्य लोगों को संगठन से जुड़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

हत्या

इस्लामी आतंकियों ने तीन साल में की 2,000 लोगों की हत्या

राज्य मीडिया के अनुसार काबो डेलगाडो के मुस्लिम बहुल प्रांत में साल 2017 के बाद से अब तक इस्लामी आतंकियों ने करीब 2,000 लोगों की हत्या कर दी और 4.30 लाख लोग बेघर हो गए हैं। हालांकि, यह प्रांत माणिक और गैस उद्योगों में समृद्ध है, लेकिन स्थानीय लोग इसका लाभ नहीं उठा पाए हैं। एक इस्लामिक स्टेट की स्थापना के लिए आतंकवादी समूह गरीबी और बेरोजगार स्थानीय युवाओं को जबरन अपने संगठन में भर्ती कर रहे हैं।

हकीकत

आतंकियों ने अप्रैल में भी की थी 50 लोगों की हत्या

इस्लामी आतंकियों ने गत अप्रैल में भी काबो डेलगाडो के एक गांव पर हमला करने के बाद संगठन में शामिल होने से इनकार करने वाले 50 लोगों की हत्या कर दी थी। इसी तरह नवंबर के पहले सप्ताह में भी आतंकियों ने नौ लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इधर, मानवाधिकार समूहों का कहना है कि उग्रवाद पर अंकुश लगाने के नाम पर मोजाम्बिक सुरक्षा बलों ने भी मनमाने ढंग से लोगों की गिरफ्तारी और हत्याएं की थी।