आयरिश पादरी की सभा वायरल, बोले- हे ईश्वर डोनाल्ड ट्रंप को अपने पास बुला लो
क्या है खबर?
ईरान और अमेरिका में युद्ध के बीच आयरलैंड के एक पादरी का प्रवचन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बात की है। आयरिश पादरी ने चर्च के अंदर इस कठिन समय में ईश्वर से 'शांति' की प्रार्थना की और कहा कि वह ट्रंप को अपने पास बुला लें। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित है। हालांकि, इसमें पादरी नहीं दिख रहे हैं, लेकिन हंसी के ठहाके सुनाई पड़ रहे हैं।
बयान
ऐसा क्या बोल गए पादरी?
वीडियो में पादरी कहते सुनाई दे रहे हैं, "युद्ध हो रहा है, जो बिल्कुल निंदनीय है। हम शांति के लिए प्रार्थना करते हैं, दुनिया डोनाल्ड ट्रंप के लिए प्रार्थना करती है, ईश्वर उन्हें अपने पास बुला लें।" इसके बाद सभा में मौजूद लोग हंसने लगते हैं। पादरी तुरंत एक और बात जोड़ते हैं, "ईश्वर उनका दर्द दूर कर दें।" सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर कई प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं, जिसमें अधिकतर पादरी का समर्थन कर रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
पादरी की सभा का वीडियो
An Irish priest concluded his prayer for peace by asking the Lord to “take” Donald Trump , amid laughter and shock from those attending a mass in the town of “Ballycroy” pic.twitter.com/W6biQl2Mx9
— The Resonance (@Partisan_12) April 18, 2026
विवाद
पोप के साथ विवाद के बाद ट्रंप की आलोचना
राष्ट्रपति ट्रंप पिछले दिनों तब आलोचना के केंद्र में आ गए, जब उन्होंने पोप लियो XIV द्वारा युद्ध की निंदा किए जाने पर उनको निशाने पर लिया था और खुद को यीशु मसीह दिखाते हुए एक तस्वीर ट्रुथ पर डाली थी। तस्वीर वायरल होने के बाद उनके मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (MAGA) समर्थकों ने भी उनकी आलोचना की, जिसके बाद ट्रंप ने तस्वीर डिलीट कर दी। इससे पहले ट्रंप पोप के रूप में अपनी तस्वीर साझा कर चुके हैं।