LOADING...
ईरान दूसरे दौर की शांति वार्ता के लिए इस्लामाबाद नहीं भेजेगा अपना प्रतिनिधिमंडल- रिपोर्ट
ईरान इस्लामाबाद शांति वार्ता में नहीं भेजेगा अपना प्रतिनिधिमंडल

ईरान दूसरे दौर की शांति वार्ता के लिए इस्लामाबाद नहीं भेजेगा अपना प्रतिनिधिमंडल- रिपोर्ट

Apr 19, 2026
11:43 pm

क्या है खबर?

ईरान ने अमेरिका के साथ पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आयोजित होने वाली दूसरे दौर की शांति वार्ता में अपना प्रतिनिधिमंडन नहीं भेजने का फैसला किया है। इससे लगभग 2 महीने से चल रहे युद्ध में नाजुक युद्धविराम को बढ़ाने के प्रयासों को झटका लगा है। ईरानी मीडिया एजेंसी मेहर न्यूज के अनुसार, ईरान ने दूसरे दौर की शांति वार्ता में उसकी अनुपस्थिति का कारणों में अमेरिका की अत्यधिक मांग और अवास्तविक अपेक्षाओं को कारण बताया है।

कारण

ईरान ने वार्ता में शामिल न होने को लेकर क्या कहा?

मीडिया एजेंसी मेहर न्यूज के अनुसार, ईरान ने कहा कि बातचीत के दूसरे दौर से उसकी अनुपस्थिति का कारणों में अमेरिका की अत्यधिक मांगें, अवास्तविक अपेक्षाएं, अपने रुख में लगातार बदलाव, बार-बार के विरोधाभास और जारी नौसैनिक नाकाबंदी शामिल है। ईरान ने कहा कि अमेरिका के ये कदम युद्ध विराम का पूरी तरह से उल्लंघन है। इससे पहले ईरान के प्रथम उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ ने अमेरिकी दृष्टिकोण को बचकाना और असंगत करार दिया था।

पुष्टि

अमेरिका ने की प्रतिनिधिमंडल भेजने की पुष्टि

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया था कि इस शांति वार्ता के लिए अमेरिका अपना प्रतिनिधिमंडल भेज रहा है। उसके इस्लामाबाद पहुंचने से पहले 5 अमेरिकी जेट्स वहां पहुंच चुके हैं। कहा जा रहा है कि 5 और विमान कल तक पहुंच सकते हैं। पाकिस्तान की सुरक्षा स्थिति को देखते हुए अमेरिका ने अपने वार्ताकारों की सुरक्षा के लिए खास तौर पर ज्यादा सैनिक तैनात किए हैं, लेकिन अब यह वार्ता खतरे में है।

Advertisement

चेतावनी

ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

इससे पहले ट्रंप ने ईरान को नई धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर ईरान समझौता नहीं करता है, तो वे हर एक पावर प्लांट और पुल को तबाह कर देंगे। उन्होंने कहा था, 'हम एक बहुत ही निष्पक्ष और उचित समझौता पेश कर रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि वे इसे स्वीकार कर लेंगे। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो अमेरिका ईरान के हर एक पावर प्लांट और हर एक पुल को तबाह कर देगा।'

Advertisement