ईरान के साथ युद्ध में एक और अमेरिकी सैनिक की मौत, अब तक इतने हुए शहीद
क्या है खबर?
ईरान के साथ चल रहे संघर्ष में अमेरिका के एक और सैनिक की मौत हो गई है। 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध में अब तक उनके सात सैनिक की जान जा चुकी है। अमेरिकी मध्य कमान (CENTCOM) ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि टैम्पा, फ्लोरिडा में कल रात एक अमेरिकी सर्विस मेंबर की मौत हो गई है। इससे पहले अमेरिका के 6 सैनिकों की ईरानी हमलों में मौत हुई है।
युद्ध
कुवैत में एक नेशनल गार्ड अधिकारी की मौत
कमान ने बताया की 1 मार्च को सऊदी अरब में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हमला हुआ था, जहां तैनात अमेरिकी सैनिक तैनात थे। हमले में गंभीर रूप से घायल सैनिक को इलाज के लिए अमेरिका लाया गया था। इस बीच, अमेरिका के रक्षा विभाग (पेंटागन) ने कुवैत में एक नेशनल गार्ड अधिकारी की मौत की पुष्टि की है। विभाग ने बताया कि 46 वर्षीय मेजर सोरफली डेवियन 6 मार्च को कुवैत के कैंप ब्यूहरिंग में मृत पाए गए थे।
युद्ध
युद्ध के बढ़ने के आसार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान से बिना शर्त आत्मसमर्पण को कहा है, जबकि ईरान की सरकार ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर कालिबाफ का कहना है कि ईरान कभी आत्मसमर्पण नहीं करेगा और ऐसा सोचना अमेरिका की भूल है। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी का कहना है कि ईरान अपने सर्वोच्च नेता के खून का बदला लेगा। ईरान में मृतकों की संख्या 2,500 से ऊपर पहुंच गई है।