LOADING...
ईरान B1 पुल पर हमले के बाद खाड़ी में 8 पुलों को बनाएगा निशाना, सूची जारी
ईरान के कराज में निर्माणाधीन B1 पुल को अमेरिकी-इजरायली हमले में क्षतिग्रस्त कर दिया गया

ईरान B1 पुल पर हमले के बाद खाड़ी में 8 पुलों को बनाएगा निशाना, सूची जारी

लेखन गजेंद्र
Apr 03, 2026
02:47 pm

क्या है खबर?

ईरान ने अपने सबसे ऊंचे B1 पुलि पर 2 हमलों के बाद बदले की कसम खाई है। उसने खाड़ी देशों के 8 पुलों की सूची जारी की है, जिस पर संभावित हमला करेगा। अमेरिका और इजरायल ने गुरुवार तड़के अल्बोरज प्रांत के कराज में स्थित B1 पुल पर 2 हमले किए थे, जो परिवहन का एक महत्वपूर्ण मार्ग है। इन हमलों में 8 लोग मारे गए और पुल पूरी तरह से तबाह हो गया है।

हमला

ट्रंप ने साझा किया था पुल पर हमले का वीडियो

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ट्रुथ पर पश्चिम एशिया के सबसे ऊंचे प्रतिष्ठित B1 पुल को नष्ट करने का वीडियो साझा किया था। उन्होंने शुक्रवार को एक और पोस्ट करके कहा कि अगर तेहरान कोई समझौता नहीं करता है तो अगला निशाना पुल और बिजली संयंत्र होंगे। अमेरिका-इजरायल ने जिस पुल पर हमला किया था, वह 1,050 मीटर लंबा और 136 मीटर ऊंचे स्तंभ पर बना था, जो आधुनिक इंजीनियरिंग परियोजनाओं में से एक है।

सूची

ईरान की सूची में कौन-कौन से पुल निशाने पर

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने जिन पुलों को निशाना बनाने की बात कही है, उनमें कुवैत में शेख जाबेर अल-अहमद अल-सबाह समुद्री पुल, सऊदी अरब को बहरीन से जोड़ने वाला किंग फहद कॉजवे, संयुक्त अरब अमीरात में शेख जायद पुल, शेख खलीफा पुल, जॉर्डन में किंग हुसैन पुल, दामिया पुल और अब्दौन पुल शामिल हैं। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अधूरे पुलों पर हमला करने से आत्मसमर्पण के लिए मजबूर नहीं किया जा सकेगा।

Advertisement